[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा पुलिस की कार्रवाई:मैच में सट्टा लगाते पांच लोगों को किया गिरफ्तार, 50 हजार नगद और 12 करोड़ 29 लाख का मिला हिसाब


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा पुलिस की कार्रवाई:मैच में सट्टा लगाते पांच लोगों को किया गिरफ्तार, 50 हजार नगद और 12 करोड़ 29 लाख का मिला हिसाब

चिड़ावा पुलिस की कार्रवाई:मैच में सट्टा लगाते पांच लोगों को किया गिरफ्तार, 50 हजार नगद और 12 करोड़ 29 लाख का मिला हिसाब

चिड़ावा : चिड़ावा पुलिस ने एसपी के दिशा निर्देशन में जिले में सट्टे पर बड़ी कार्रवाई की है। सीआई विनोद सामरिया ने बताया कि डीएसटी के सहयोग से शहर की पिलानी रोड पर यूको बैंक के सामने ये कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पिलानी रोड पर यूको बैंक के पास बंद पड़े मकान में इंग्लैंड वर्सेज नीदरलैंड मैच पर सट्टा चला रहा है।

सूचना के आधार पर एसपी के निर्देश पर सीआई विनोद सामरिया और डीएसटी इंचार्ज कल्याण सिंह जाब्ते के साथ मकान पर पहुंचे। ये मकान महेश पुत्र जगदीश जाट निवासी डिगली का है। पुलिस ने कार्रवाई की और मकान की तीसरी मंजिल पर कमरे में पांच युवक लैपटॉप और मोबाइल फोन पर हिसाब लिखते नजर आए।

पुलिस को मौके से 50 हजार नगद और 12 करोड़ 29 लाख 67 हजार 537 रुपयों का हिसाब मिला। वहीं मौके से पुलिस ने दो लैपटॉप, एक मॉडम, 24 फोन, 3 मोबाइल फोन चार्जर, छह हिसाब के रजिस्टर और पांच बॉल पेन जब्त किए हैं।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने मौके से आरोपी नगेंद्र निवासी नारनौल, शुभम जांगिड़ निवासी चिड़ावा, हरीश कुमार निवासी मोइसद्दा, संदीप कुमार सांवलोद, रविंद्र कुमार निवासी गाड़ाखेड़ा को सट्टा खाईवाली करते गिरफ्तार किया है।

टीम में ये रहे शामिल

टीम में सीआई विनोद सामरिया, डीएसटी प्रभारी कल्याण सिंह, एएसआई ईश्वर सिंह, हेड कांस्टेबल हरिराम, शशिकांत, कांस्टेबल अमित सिहाग, विकास कुमार, सुनील कुमार, राजेंद्र शर्मा, जोगेंद्र कुमार, संदीप कुमार, हरीश कुमार, सुरेश कुमार, मोहित शामिल रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22