[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सचिन पायलट ने टोंक से नामांकन किया:रघु शर्मा सहित कई विधायक मौजूद रहे; पूर्व डिप्टी सीएम बोले- मुझे कहा गया, माफ करो आगे बढ़ो


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चुनाव 2023टॉप न्यूज़टोंकराजस्थानराज्य

सचिन पायलट ने टोंक से नामांकन किया:रघु शर्मा सहित कई विधायक मौजूद रहे; पूर्व डिप्टी सीएम बोले- मुझे कहा गया, माफ करो आगे बढ़ो

टोंक में नामांकन दाखिल करने से पहले सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने कहा है कि सभी को माफ करो और आगे बढ़ो। मैं इसी लाइन में चल रहा हूं। बहुमत आने के बाद तय होगा कि सरकार का नेतृत्व कौन करेगा।

टोंक : सचिन पायलट ने आज टोंक में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। इससे पहले उन्होंने कहा कि मुझे कहा गया है सभी को माफ करो और आगे बढ़ो, इसी लाइन पर मैं आगे बढ़ रहा हूं। हमारा न कोई मनभेद है, न मतभेद है, न कोई गुट है। पूर्व डिप्टी सीएम हजारों कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन भरने पहुंचे थे। टोंक में सवाई माधोपुर चौराहा पर भूतेश्वर महादेव मंदिर से करीब 11:30 बजे उन्होंने रैली की शुरुआत की थी। इससे पहले पायलट ने भूतेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। पायलट की नामांकन रैली में विधायक डॉ. रघु शर्मा, प्रशांत बैरवा, राकेश पारीक, खिलाड़ी लाल बैरवा, टोंक प्रभारी अनिल चोपड़ा समेत हजारों कार्यकर्ता मौजूद थे। रैली के लिए बाजार में जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए थे।

रघु शर्मा सहित कई विधायक मौजूद रहे; पूर्व डिप्टी सीएम बोले- मुझे कहा गया, माफ करो आगे बढ़ो|राजस्थान,Rajasthan - Dainik Bhaskarसचिन पायलट की नामांकन रैली को लेकर समर्थकाें में खासा उत्साह रहा। रैली के लिए विशेष रथ भी बनाया गया।

पायलट बोले- हमारा कोई गुट नहीं है
सचिन पायलट ने नामांकन दाखिल करने से पहले मीडिया से बात की। उन पर हुए सियासी हमलों को लेकर उन्होंने कहा कि मुझसे खड़गे जी और राहुल गांधी ने कहा है कि माफ करो और आगे बढ़ो, मैं उसी लाइन पर चल रहा हूं। वहीं, उन्होंने चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर भी जवाब दिया।

पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि कांग्रेस कभी भी पहले से यह सब घोषित नहीं करती है। बहुमत आने के बाद पार्टी आलाकमान तय करता है कि नेतृत्व कौन करेगा। हर उम्मीदवार के साथ पार्टी खड़ी है। उन्होंने कहा कि हमारे यहां कोई गुट नहीं है। केवल सोनिया गांधी, खड़गे और राहुल गांधी का गुट है।

टोंक विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर नामांकन भरने जाते सचिन पायलट।
टोंक विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर नामांकन भरने जाते सचिन पायलट।
पायलट की नामांकन रैली में शामिल होने के लिए टोंक शहर के साथ आसपास के विधानसभा क्षेत्रों से भी कार्यकर्ता पहुंचे।
पायलट की नामांकन रैली में शामिल होने के लिए टोंक शहर के साथ आसपास के विधानसभा क्षेत्रों से भी कार्यकर्ता पहुंचे।
पायलट की नामांकन रैली में शामिल होने के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में समर्थक जुटना शुरू हो गए थे।
पायलट की नामांकन रैली में शामिल होने के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में समर्थक जुटना शुरू हो गए थे।
सचिन पायलट ने आज सुबह जयपुर में कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की। इसके बाद वे टोंक में नामांकन के लिए निकले।
सचिन पायलट ने आज सुबह जयपुर में कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की। इसके बाद वे टोंक में नामांकन के लिए निकले।

7 नवंबर को होगी नामांकन पत्र की जांच
6 नवंबर को नामांकन पत्र भरने के बाद 7 नवंबर को इनकी जांच की जाएगी। सफल नामांकन की सूची जारी करने के बाद उम्मीदवार को नामांकन वापस लेने के लिए 9 नवंबर तक का समय दिया जाएगा। 9 नवंबर को नाम वापसी की तारीख के बाद चुनाव लड़ने वाले फाइनल उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की जाएगी।

ये रहेगी जमानत फीस
सीईओ गुप्ता ने बताया- विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करते समय सामान्य अभ्यर्थी को 10 हजार रुपए और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थी को 5-5 हजार रुपए जमानत राशि जमा के तौर पर जमा करवाने होंगे।


कांग्रेस की सूची का इंतजार 
कांग्रेस अब तक तीन सूचियां जारी कर चुकी है। पहली लिस्ट में पार्टी ने 33 उम्मीदारों के नामों का एलान किया था, जबकि दूसरी सूची में कांग्रेस ने 44 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए थे। वहीं, तीसरी सूची में 19 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई थी। अब तक कांग्रेस 96 सीटों पर प्रत्याशी उतार चुकी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77