[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

9 से 5 साल के बच्चों को दी जाएगी खुराक:जिला कलेक्टर ने किया शुभारंभ, जिले के 2 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन ए की खुराक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

9 से 5 साल के बच्चों को दी जाएगी खुराक:जिला कलेक्टर ने किया शुभारंभ, जिले के 2 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन ए की खुराक

9 से 5 साल के बच्चों को दी जाएगी खुराक:जिला कलेक्टर ने किया शुभारंभ, जिले के 2 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन ए की खुराक

झुंझुनूं : जिले में सोमवार को विटामिन ए खुराक अभियान का आगाज हुआ। जिला कलेक्टर बचनेश अग्रवाल ने शहर के वसंत विहार स्थित यूपीएचसी से इसका शुभारंभ किया। जिला कलेक्टर बचनेश अग्रवाल ने बताया कि बच्चों में विटामिन ए की पूर्ति के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। 9 माह से 5 साल तक के बच्चों को 30 अक्टूबर से 30 नवंबर यह खुराक दी जाएगी। जिले में 2 लाख 2 हजार बच्चां का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने कहा कि विटामिन ए से बच्चों में आंख, सांस से संबंधित बीमारी, डायरिया से बचाव के साथ शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। उन्होंने लोगों से अपील कि 5 वर्ष तक के बच्चों को इस पोषण माह में विटामिन ए की खुराक अवश्य पिलाएं।

डिप्टी सीएमएचओं ने बताया कि 30 नवंबर तक चलने वाले इस अभियान में नौ माह से एक साल तक के बच्चों को 1 एमएल, एक साल से ऊपर व 5 साल तक की उम्र के बच्चों को 2 एमएल दवा का डोज दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बच्चों की उम्र के हिसाब से शरीर में आवश्यकता कम और ज्यादा होती है। विटामिन ए की खुराक सभी स्वास्थ्य केंद्र के साथ साथ आंगनबाड़ी पर भी पिलाई जाएगी।इस दौरान महिला नर्सिंगकर्मियों समेत आगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रही।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77