[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चार महीने से लापता महिला का कंकाल मिला:बेटे ने गले के ताबिज और कपड़ों से की पहचान, 17 दिन पहले बहु की भी हार्ट अटैक से मौत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

चार महीने से लापता महिला का कंकाल मिला:बेटे ने गले के ताबिज और कपड़ों से की पहचान, 17 दिन पहले बहु की भी हार्ट अटैक से मौत

चार महीने से लापता महिला का कंकाल मिला:बेटे ने गले के ताबिज और कपड़ों से की पहचान, 17 दिन पहले बहु की भी हार्ट अटैक से मौत

नीमकाथाना : नीमकाथाना जिले के गांव गावड़ी की चार माह से लापता महिला का रविवार शाम को कंकाल गावड़ी की पहाड़ी पर मिला। कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला के गले में ताबीज, महिला के पैरों में पायजेब गले मे देवताओं की पातड़ी जूता और कपड़ों से ग्रामीणों ने सीता देवी नायक (65) की पहचान की है।

नीमकाथाना सदर थाना उपनिरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि गावड़ी की पहाड़ी पर एक कंकाल मिला था। रविवार शाम को सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन रात को अंधेरा होने की वजह से पुलिस पहाड़ी पर नहीं पहुंच पाई थी। कंकाल की पहचान सीता देवी के रूप में मृतक महिला के बड़े बेटे बिरजू ने की है। पुलिस कंकाल को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लेकर जाएगी।

गावड़ी सरपंच शेरसिंह ने बताया कि बकरी चराने वालों ने पहाड़ी के ऊपर रविवार शाम को खाई में कंकाल नजर आया। सूचना के बाद पहाड़ी पर ग्रामीणों के साथ पहुंचकर पुलिस को शाम करीब 6 बजे सदर थाना पुलिस को घटना के बारे में बताया। बुजुर्ग महिला के दो बेटे है। बड़ा बेटा बिरजू विकलांग है। छोटा बेटा विजय दिल्ली में मजदूरी करता हैं। करीब 17 दिन पहले विजय की पत्नी अटैक आने से मौत हो गई थी।

महिला के बड़े बेटे बिरजू ने बताया कि करीब चार महीने पहले मां सीता देवी घर के पास ही दुकान पर किराना का सामान लेने गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। रिश्तेदारी और आसपास काफी तलाश किया, लेकिन को पता नहीं चल पाया। बेटे ने बताया कि जीण माता के दर्शनों के लिए मेरी मां अक्सर चली जाती थी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin