12वीं के स्टूडेंट को कोटा में चाकू मारे:‘अंधा है क्या?’ कहने पर हुई थी बहस; जांघ पर वार कर भागे
12वीं के स्टूडेंट को कोटा में चाकू मारे:‘अंधा है क्या?’ कहने पर हुई थी बहस; जांघ पर वार कर भागे
कोटा : कोटा के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में अज्ञात बाइक सवार युवकों ने 12वीं के स्टूडेंट पर चाकू से हमला कर दिया। सड़क पर बाइक सवारों और साईकिल पर जा रहे युवक की बीच बहस हुई थी। इसी बात से गुस्सा होकर बाइक सवार युवक ने स्टूडेंट के जांघ पर चाकू मार दिए। घायल स्टूडेंट को राहगीर क्लिनिक लेकर पहुंचे। ड्रेसिंग के बाद स्टूडेंट ने थाने में शिकायत दी।
बदमाश बोले- अंधा है क्या?
स्टूडेंट मोहित साहू (18) ने बताया कि उसके पिता का विज्ञाननगर इलाके में फोटो स्टूडियो है। वो पढ़ाई के साथ गुमानपुरा इलाके में एल्बम बनाने का काम सीख रहा है। शुक्रवार शाम को गुमानपुरा से विज्ञाननगर दुकान पर लौटा था। रात 8 बजे करीब साइकिल से दुकान से अपने घर रायपुरा लौट रहा था।
डीसीएम पुलिया उतरते ही अज्ञात बाइक सवार युवकों ने कमेंट किया। युवक इस कहा ‘अंधा हो रहा है क्या’। इसी बात का जवाब दिया तो एक युवक ने बाइक से उतरकर जांघ पर चाकू मारे। फिर मौके से फरार हो गए। बाइक सवार राहगीर उसे लेकर क्लिनिक पहुंचा। बाद में थाने जाकर शिकायत दी। पुलिस ने मेडिकल के लिए थाने बुलाया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2035836
