हर विधानसभा में 8 पोलिंग बूथ संभालेंगी महिलाएं:एक बूथ दिव्यांग कर्मचारियों के जिम्मे; आबकारी, पुलिस, माइनिंग, ट्रांसपोर्ट विभाग की संयुक्त टीमें बनी
हर विधानसभा में 8 पोलिंग बूथ संभालेंगी महिलाएं:एक बूथ दिव्यांग कर्मचारियों के जिम्मे; आबकारी, पुलिस, माइनिंग, ट्रांसपोर्ट विभाग की संयुक्त टीमें बनी
नीमकाथाना : नीमकाथाना जिले में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 10.23 लाख मतदाता हैं। जो इस बार अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इस बार हर विधानसभा में 8-8 बूथ महिलाओं के हाथ मे होंगे और 1-1 बूथ की कमान दिव्यांग के जिम्मे होगी।
आबकारी, पुलिस, माइनिंग, ट्रांसपोर्ट विभाग की संयुक्त टीमें बना दी गई हैं। ड्रिल हो चुकी है। लोकर रूट, कैश रूट रोकने के लिए जगह-जगह नाके लगा दिए गए हैं। पहाड़ी एरिया में स्थित ऐसे पोलिंग बूथों पर जहां नेटवर्क का इश्यू है, वहां वायरलेस सेट की व्यवस्था कर ली गई है। हरियाणा बॉर्डर एरिया में विशेष निगरानी रहेगी। हालांकि इस बार विधानसभा चुनाव संचालन सीकर और झुंझुनूं जिलास्तर से ही हैंडल किए जा रहे हैं। जिले के चारों विधानसभा सीटों में मतदाताओं के अपडेट आंकड़े सामने आ गए हैं।
उम्र के हिसाब से मतदाताओं की संख्या
| आयु वर्ग | पुरुष | महिला | थर्ड जेंडर | कुल |
| 18-19 वर्ष | 7,435 | 5,171 | – | 12,606 |
| 20-29 वर्ष | 37,114 | 29,947 | 01 | 67,062 |
| 30-39 वर्ष | 31195 | 25330 | 01 | 56,526 |
| 40-49 वर्ष | 21,805 | 18,738 | – | 40,543 |
| 50-59 वर्ष | 21,541 | 18,893 | – | 40,434 |
| 60-69 वर्ष | 14,304 | 14,478 | 01 | 28,783 |
| 70-79 वर्ष | 6,890 | 8,433 | – | 15,323 |
| 80-89 वर्ष | 2,219 | 3,913 | – | 6,132 |
| 90-99 वर्ष | 335 | 1,101 | 1,436 | |
| 100-109 वर्ष | 13 | 126 | 139 | |
| 110-119 वर्ष | 01 | 01 | 02 |
दिव्यांग कर्मचारियों को दी जिम्मेदारी
इस बार मतदान करवाने के लिए महिलाओं और दिव्यांग कर्मचारियों को भी जिम्मेदारी दी जाएगी इसके लिए उन्हें विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। निर्वाचन विभाग की ओर से ऐसे मतदान केंद्रों का चयन भी कर लिया गया है। हर विधानसभा के 8-8 केंद्रों की कमान महिलाएं संभालेंगी तो एक-एक मतदान केंद्रों की कमान दिव्यांग कर्मचारियों के कंधों पर रहेगी। जनकारी के अनुसार महिलाओं और दिव्यांग कर्मचारियों की ओर से संचालित किए जाने वाले मतदान केंद्रों पर तैनात किए जाने वाले कार्मिकों को निर्वाचन विभाग की ओर से विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस नवाचार का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, लैंगिक समानता और चुनावी प्रक्रिया में महिलाओं की अधिक भागीदारी को बढ़ावा देना है और मतदान संबंधी कौशल में अभिवृद्धि करना है।
विधानसभा वार मतदाताओं की संख्या
| विधानसभा | पुरुष मतदाता | महिला मतदाता | कुल मतदाता | 1 हजार पुरुषों पर महिला मतदाता |
| उदयपुरवाटी | 1,34,025 | 1,20,726 | 2,54,751 | 901 |
| खेतड़ी | 1,04,707 | 1,17,839 | 2,22,546 | 889 |
| नीमकाथाना | 1,42,852 | 1,26,134 | 2,68,986 | 883 |
| श्रीमाधोपुर | 1,46,989 | 1,30,020 | 2,77,009 | 889 |
यूथ बूथ और महिला बूथ भी अलग
हर विधानसभा क्षेत्र में आठ-आठ बूथ ऐसे स्थापित किए जाएंगे। जहां महिला मतदानकर्मी वोटिंग करवाएंगी। इन पोलिंग बूथों के संचालन की कमान महिला कर्मियों के हाथ में रहेगी। महिला सशक्तिकरण के लिए जहां केंद्र और राज्य सरकारों ने प्रयास किए हैं। इसके अलावा हर विधानसभा क्षेत्र में 8-8 बूथ ऐसे भी होंगे जहां 40 साल से छोटी उम्र के कर्मचारी होंगे। इनको यूथ बूथ का नाम दिया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 1971991


