[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में पहली बार हुई RAS परीक्षा:लेट होने पर महिला स्टूडेंट्स को रोने-गिड़गिड़ाने के बावजूद नहीं मिली एंट्री, 5857 परीक्षार्थी दे रहे परीक्षा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

नीमकाथाना में पहली बार हुई RAS परीक्षा:लेट होने पर महिला स्टूडेंट्स को रोने-गिड़गिड़ाने के बावजूद नहीं मिली एंट्री, 5857 परीक्षार्थी दे रहे परीक्षा

नीमकाथाना में पहली बार हुई RAS परीक्षा:लेट होने पर महिला स्टूडेंट्स को रोने-गिड़गिड़ाने के बावजूद नहीं मिली एंट्री, 5857 परीक्षार्थी दे रहे परीक्षा

नीमकाथाना : नीमकाथाना में आज आरएएस प्री की परीक्षा का आयोजन हुआ। जिसमें 1 घंटे पहले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश दिया। लेट होने पर वाले विद्यार्थियों को अंदर प्रवेश नहीं दिया गया। जिससे स्टूडेंट्स प्रशासन के आगे गिड़गिड़ाते हुए नजर आए।

इस दौरान नीमकाथाना कमला मोदी महिला महाविद्यालय में एक छात्रा को परीक्षा केंद्र पर लेट पहुंचने पर प्रवेश नहीं दिया गया। जिससे छात्रा ने कॉलेज प्रशासन से रो- रो कर परीक्षा केंद्र में प्रवेश करवाने के लिए गुहार लगाई, लेकिन छात्रा के लेट होने पर उसे प्रवेश नहीं दिया गया। इसके बाद परीक्षा केंद्र पर कई छात्रों को बिना परीक्षा दिए ही लौटना पड़ा।

परीक्षा केंद्रों पर पुलिस ने महिला अभ्यर्थियों की बाली दुपट्टा और चूड़ियां निकलवाई गई।
परीक्षा केंद्रों पर पुलिस ने महिला अभ्यर्थियों की बाली दुपट्टा और चूड़ियां निकलवाई गई।

ऐसा ही हाल नीमकाथाना एसएनकेपी महाविद्यालय में भी देखने को मिला। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को प्रवेश करने से पहले आधार कार्ड परमिशन लेटर आधार कार्ड चेक किया गया। साथ ही फुल बाजू पहनने वाले अभ्यर्थियों की शर्ट निकलवा कर परीक्षा दिलाई गई। छात्राओं को कान के बाली दुप्पटा और चूड़ियां निकलवाई गई। उसके बाद ही परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश दिया गया।

प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम

परीक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से भी पुख्ता इंतजाम किए गए। परीक्षा को लेकर 64 महिला-पुरुष पुलिसकर्मी, 11 राइफलधारी जवान, 7 पेपर सुरक्षा प्रहरी लगाए गए हैं। हर परीक्षा केंद्र पर एक महिला और एक पुरुष पुलिसकर्मी तैनात किए गए। हर केंद्र की वीडियोग्राफी के लिए 50 वीडियोग्राफर, 6 फ्लाइंग टीम, सीसीटीवी लगाए गए हैं। एक रूम में 24 परीक्षार्थी को बैठाया गया, जिन पर दो वीक्षक, 4 रूम पर एक सुपरवाइजर तैनात किए गए। 29 पर्यवेक्षक लगाए गए हैं। शिक्षा विभाग की ओर से 859 वीक्षक, 29 आब्जर्वर, 29 केंद्राधीक्षक, 11 पेपर कार्डिनेटर, 83 कर्मचारी रिजर्व में रखे गए हैं।वही परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में भी उत्साह देखने को मिला।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22