[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ब्रेस्ट कैंसर के लिए कदम से कदम मिला किया जागरुक:ब्रेस्ट कैंसर की जागरूकता के लिए दौड़े लोग, एचसीजी कैंसर हॉस्पिटल से शुरू हुई दौड़


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ब्रेस्ट कैंसर के लिए कदम से कदम मिला किया जागरुक:ब्रेस्ट कैंसर की जागरूकता के लिए दौड़े लोग, एचसीजी कैंसर हॉस्पिटल से शुरू हुई दौड़

ब्रेस्ट कैंसर के लिए कदम से कदम मिला किया जागरुक:ब्रेस्ट कैंसर की जागरूकता के लिए दौड़े लोग, एचसीजी कैंसर हॉस्पिटल से शुरू हुई दौड़

जयपुर : बच्चे हो या बूढ़े, हर उम्र के लोगों ने ब्रेस्ट कैंसर की जागरूकता के लिए कदम से कदम मिलाया। मौका था डिकेथलोन और एचसीजी कैंसर हॉस्पिटल की ओर से आयोजित अवेयरनेस रन का। सुबह आयोजित हुई इस रेस में करीब 1200 से अधिक लोगों ने ब्रेस्ट कैंसर की जागरूकता के लिए दौड़ लगाई। रन का फ्लैग ऑफ एचसीजी कैंसर हॉस्पिटल के सी ओ ओ डॉ. भरत राजपुरोहित, डिकेथलोन के स्टोर हेड दमन गंभीर, रुचि और पिंक सिटी रनर्स के फाउंडर डॉ. नमित शर्मा ने किया। रेस तीन भागों, तीन, पांच और दस किमी में हुई। इस दौरान हजारों लोगों ने ब्रेस्ट कैंसर को जागरुक करते हुए दौड़ लगाई। इससे पहले जुम्बा डांस सहित कुछ फिटनेस ट्रेनिंग द्वारा लोगों ने रेस के लिए स्ट्रेचिंग की।

इस दौरान हजारों लोगों ने ब्रेस्ट कैंसर को जागरुक करते हुए दौड़ लगाई।
इस दौरान हजारों लोगों ने ब्रेस्ट कैंसर को जागरुक करते हुए दौड़ लगाई।

रेस में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को डिकेथलोन के द्वारा मेडल और सर्टिफिकेट दिया गया। अक्टूबर ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस मंथ है इस मोके पर एक्सपर्ट्स ने लोगों को ब्रेस्ट कैंसर से जुड़ी जानकारियां भी दीं। इस दौरान हॉस्पिटल के मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. जितेंद्र पहलाजानी ने बताया कि 25 साल पहले ब्रेस्ट कैंसर की सौ में से 69 प्रतिशत महिलाएं 50 साल से ऊपर की उम्र की होती थी। 20 से 30 साल की उम्र की महिलाओं में यह प्रतिशत दो प्रतिशत था। अब यह आंकड़ा काफी बदल गया है। आज के समय में कम उम्र में ही ब्रेस्ट कैंसर के मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। 25 सालों से प्रतिशत दो से बढ़कर चार प्रतिशत हो गया है। वैश्विक स्तर पर यह चिंता का विषय है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22