[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किया सामूहिक श्रमदान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किया सामूहिक श्रमदान

अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किया सामूहिक श्रमदान

झुंझुनूं : स्वच्छता अभियान के तहत रविवार को अधिकारियो एव कर्मचारियों द्वारा श्रमदान किया गया। इसी कड़ी में महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक विप्लव न्योला के नेतृत्व में जिला मुख्यालय स्थित महिला अधिकारिता तथा महिला व बाल विकास विभाग के कार्यालय परिसर में सामूहिक श्रमदान किया। देश व्यापी स्वच्छता अभियान के तहत महिला अधिकारिता विभाग, उसके आसपास के सरकारी कार्यालय में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

सामूहिक श्रमदान के दौरान यहां फावड़े से कचरा व मिट्टी को हटाया, घास-फूस को काटकर साफ-सफाई की। उन्होंने सड़क पर पड़ी प्लास्टिक की थैलियां, गुटखे के रैपर उठाकर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि झुंझुनूं जिला प्रशासन ने शहर को स्वच्छ बनाने का बीड़ा उठाया है।

उसी अभियान को गति देते हुए विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों के साथ मिलकर साफ सफाई की। इस अभियान के जरिए आमजन को साफ सफाई के प्रति जागरूक करना है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22