[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ढाणी पिठौला में एकल ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता:फाइनल मुकाबले में ढाणी पिठौला ने बुहाना को हराकर जीता खिताब


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्यसिंघाना

ढाणी पिठौला में एकल ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता:फाइनल मुकाबले में ढाणी पिठौला ने बुहाना को हराकर जीता खिताब

ढाणी पिठौला में एकल ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता:फाइनल मुकाबले में ढाणी पिठौला ने बुहाना को हराकर जीता खिताब

सिंघाना : उपखंड के ढाणी पिठौला गांव में चल रही एकल ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा नेता नवरंग डांगी थे, जबकि अध्यक्षता नरेश सिंह ने की।

प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आरडीएस ग्रुप ढाणी पिठौला व बुहाना की टीम के बीच खेला गया, जिसमें आरडीएस ग्रुप ने बुहाना को हराकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नवरंग डांगी ने कहा कि खिलाड़ियों को पूर्ण अनुशासन में रहते हुए खेल को खेल की भावना से खेलते हुए आगे बढ़ना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्र में संसाधनों का अभाव होने के कारण खेलों में प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में यदि सरकार की ओर से गांव-गांव खेलों के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध करवा दिए जाएं तो ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को निखारने में काफी फायदा मिलेगा।

प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बुहाना की टीम निर्धारित 12 ओवर में 71 रन बनाए पाई। जिस पर आरडीएस ग्रुप की टीम ने बिना विकेट खोए जीत हासिल कर खिताब अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 31 हजार रुपए और उपविजेता टीम को 15 हजार रुपए का इनाम दिया गया। इस मौके पर नरेंद्र, संजय, रितेश, मनफूल, मिंटू, रोहित, आशीष, प्रवीण, विजय लाठर, साहिल, मोहनलाल, विक्रम, जयप्रकाश, कृष्ण कुमार सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22