[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

टीलावाली के पास पशुओं से टकराई बाइक:तीन युवक घायल, दो गंभीर हालत में किया जयपुर रेफर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

टीलावाली के पास पशुओं से टकराई बाइक:तीन युवक घायल, दो गंभीर हालत में किया जयपुर रेफर

टीलावाली के पास पशुओं से टकराई बाइक:तीन युवक घायल, दो गंभीर हालत में किया जयपुर रेफर

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के टीलावाली ढाणी के पास मंगलवार देर रात को एक बाइक सड़क पार कर रहे पशुओं से टकरा गई। इस दौरान हुए हादसे में तीन बाइक सवार घायल हो गए, जिनमें दो जनों की हालत गंभीर होने पर जयपुर रेफर कर दिया गया।

108 एंबुलेंस के पायलट महेश गुर्जर ने बताया कि फोन पर टीलावाली ढाणी के पास हादसे की सूचना मिली। जब मौके पर पहुंचे तो सड़क पर तीन बाइक सवार घायलावस्था में पड़े हुए है। हादसे में तीनों घायलों को खेतड़ी के राजकीय अजीत उप जिला अस्पताल में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने हादसे में घायल प्रतापपुरा निवासी मुकेश (25) पुत्र श्योपाल, होशियार सिंह (27) पुत्र हजारीलाल व रघुवीर (27) पुत्र फूलचंद का प्राथमिक उपचार किया गया। इस दौरान हादसे में घायल मुकेश व होशियार सिंह की हालत गंभीर होने पर उन्हें उपचार के लिए जयपुर रेफर कर दिया गया।

हादसे में घायल रघुवीर सिंह ने बताया कि वह तीनों बाइक पर सवार होकर शाम को अपने गांव प्रतापपुरा से सिंघाना थाना क्षेत्र के भोदन गांव में अपने ननिहाल जा रहे थे। जब वह टीलावाली ढाणी के पास पहुंचे तो अचानक सड़क पर पशुओं के आ जाने से उनकी बाइक टकरा गई ओर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर ही गिर जाने से हादसे का शिकार हो गए।

एएसआई देवेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में बाइक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77