[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-उदयपुरवाटी : अब शिवसेना का दामन थाम सकते हैं राजेंद्र गुढ़ा, बेटे के जन्मदिन में शामिल होंगे CM एकनाथ शिंदे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं-उदयपुरवाटी : अब शिवसेना का दामन थाम सकते हैं राजेंद्र गुढ़ा, बेटे के जन्मदिन में शामिल होंगे CM एकनाथ शिंदे

पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा अब शिव सेना के साथ! महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे 9 सितंबर को आएंगे गुड़ा गांव

झुंझुनूं-उदयपुरवाटी : झुंझुनूं से इस वक्त की बड़ी खबर मिल रही है. गहलोत सरकार से बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढा अब शिव सेना में शामिल हो सकते है. जी, हां यह इस वक्त की बड़ी खबर मिल रही है. माना जा रहा है राजेंद्र सिंह गुढ़ा अब बसपा और कांग्रेस के बाद नया ठिकाना शिव सेना में बना रहे है. इस चर्चा को हवा इसलिए मिली है कि नौ सितंबर को उनके बेटे शिवम गुढ़ा के जन्मदिन पर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे आ रहे है.

आज झुंझुनूं के सूरजगढ़ में अपने समर्थकों से मिलने पहुंचे राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि नौ सितंबर को गुड़ा गांव में उनके बेटे शिवम गुढ़ा के जन्मदिन पर सभा का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आ रहे है. साथ ही उन्होंने कहा कि नौ सितंबर के बाद एक-एक कर सीरियल से लाल डायरी के खुलासे करेंगे. राजेंद्र सिंह गुढ़ा के बयान के बाद अब सियासी गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है कि राजेंद्र सिंह गुढ़ा शिव सेना की टिकट पर इस बार चुनाव लड़ेंगे.

हालांकि उन्होंने अभी स्पष्ट रूप से इसका खुलासा नहीं किया है. वहीं दो दिन पहले ही उन्होंने नीमकाथाना में कहा था कि वह कांग्रेस में है. साथ ही अब एकनाथ शिंदे की चर्चा ने सियासी चर्चाओं को फिर से गरम कर दिया है.

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin