झुंझुनूं-बुहाना : शहादत को किया नमन:कारगिल युद्ध में शहीद सुरेशसिंह को पुण्यतिथि पर किया याद
शहादत को किया नमन:कारगिल युद्ध में शहीद सुरेशसिंह को पुण्यतिथि पर किया याद
झुंझुनूं-बुहाना : बुहाना उपखंड के सहड़ गांव में शुक्रवार को शहीद सुरेश सिंह का शहादत दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरपाल सिंह, विशिष्ट अतिथि लालचंद यादव, भोमसिंह थे,जबकि अध्यक्षता महीपाल यादव ने की।
कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम अतिथियों ने शहीद सुरेश सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरपाल सिंह ने कहा कि देश की सेवा करने को लेकर अपने प्राणों का त्याग करने वाला हमेशा अमर रहता है। सुरेश सिंह ने भी देश सेवा व अपनी मातृभूमि के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर गांव का नाम रोशन किया है। इस देश के लिए प्राणों की आहुति देने वाले वीर योद्धा हमारे लिए पूजनीय होते हैं। प्रत्येक व्यक्ति को मांगलिक कार्य में उन्हें याद कर उचित धारणा के लिए प्रेरित करना चाहिए। झुंझुनू जिले के शौर्य की मिट्टी में जोश और साहस का प्रतीक माना जाता है। देश के लिए सबसे अधिक सैनिक देने का गौरव झुंझुनू के जिले के नाम से जाना जाता है।
शहीद सुरेश सिंह वर्ष 1997 में भारतीय सेना की 13 कुमाऊं रेजीमेंट में भर्ती हुए थे। सेना में भर्ती होने के दो साल बाद ही कारगिल युद्ध में बहादुरी का परिचय देते हुए दुश्मनों का सामना करते हुए सुरेश सिंह एक सितंबर 1999 में गोली लगने से देश के लिए वीरगति को प्राप्त हो गए थे।
इस मौके पर रविंद्र यादव, प्रवीण कुमार, राकेश यादव, महिपाल सिंह, सूबेदार राजेश कुमार, लीलाधर, संजय कुमार, प्रवीण कुमार, अरुण कुमार, भव्य, पूर्वी सहित परिजन व ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1969933


