[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-खेतड़ी : नर्सेज ने किया कार्य बहिष्कार:दो घंटे तक बंद रखा काम, कहा – सरकार ने मांगे नहीं मानी तो करेंगे आंदोलन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-खेतड़ी : नर्सेज ने किया कार्य बहिष्कार:दो घंटे तक बंद रखा काम, कहा – सरकार ने मांगे नहीं मानी तो करेंगे आंदोलन

नर्सेज ने किया कार्य बहिष्कार:दो घंटे तक बंद रखा काम, कहा - सरकार ने मांगे नहीं मानी तो करेंगे आंदोलन

झुंझुनूं-खेतड़ी : राजस्थान नर्सेज संघर्ष समिति के बैनर तले नर्सेज ने वेतन विसंगति सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहे प्रदर्शन के दौरान खेतड़ी के उप जिला अस्पताल में बुधवार को 2 घंटे कार्य बहिष्कार किया।

नर्सेज अपनी मांगों को लेकर अब 24 अगस्त तक प्रतिदिन जिला अस्पताल सहित सभी पीएचसी और सीएचसी पर 2 घंटे का कार्य का बहिष्कार करेंगे। इसके बाद भी मांगें नहीं मानी गई तो 25 अगस्त को सभी नर्सिंग कर्मचारी जयपुर के लिए कूच करेंगे।

नर्सेज एसोसिएशन के जिला सह संयोजक दयाकौर ने बताया कि कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर पिछले काफी समय से सरकार को अवगत करवा चुके हैं, लेकिन सरकार की ओर से प्रभावी कदम नहीं उठाए जाने से कर्मचारी मजबूरन आंदोलन की राह पर आ रहे हैं।

इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष जेपी यादव, जगदीश सिंह शेखावत, प्रदेश उपाध्यक्ष विजयपाल सैनी, बाबूलाल, दीपेंद्र सैनी, सुशीला, पिंटू गुर्जर, मंजू गुर्जर, पूनम सैनी, सोनू जांगिड़, मुनेश धायल, नीलम भास्कर, अनिता सैनी आदि मौजूद थे।

ये हैं प्रमुख मांगे

  • वेतन भत्तों की विसंगति को दूर किया जाए और केंद्र के समान वेतन दिया जाए।
  • नर्सेज कैडर का पुनर्गठन किया जाए।
  • संविदा कर्मियों का नियमितीकरण किया जाए। प्लेसमेंट एजेंसी से भर्ती पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाया जाए।
  • नर्सिंग पदनाम परिवर्तन किए जाएं।
  • नर्सिंग निदेशालय की स्थापना की जाए।
  • समयबद्ध पदोन्नति नीति की घोषणा की जाए।
  • लंबित राज्यादेश का समाधान हो।
  • सेवारत विभागीय उच्च प्रशिक्षण दिया जाए।
  • नर्सिंग शिक्षा सेवाओं का सुदृढ़ीकरण किया जाए।
  • नर्सिंग संवर्ग को प्रोत्साहन दिया जाए।
  • नर्सिंग कर्मचारियाें को प्राथमिक उपचार का अधिकार दिया जाए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin