[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

Haryana: नूंह हिंसा से गरमाया माहौल, महेंद्रगढ़ में मस्जिद में नहीं पढ़ी गई नमाज, घरों में ही रहे लोग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
राज्यहरियाणा

Haryana: नूंह हिंसा से गरमाया माहौल, महेंद्रगढ़ में मस्जिद में नहीं पढ़ी गई नमाज, घरों में ही रहे लोग

नूंह में ब्रजमंडल यात्रा पर हुए पथराव एवं गोलीबारी को लेकर क्षेत्र के हिंदू सामाजिक संगठनों में काफी रोष है। दो दिन पहले सामाजिक संगठनों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा था। उपायुक्त की ओर से धारा 144 लगाई हुई है। वहीं मस्जिद भी उक्त घटना के बाद से बंद पड़ी है।

हरियाणा-महेंद्रगढ़ : महेंद्रगढ़ के मोहल्ला नया खटीकान स्थित मस्जिद में शुक्रवार को नमाज अता नहीं की गई। चार दिन से मस्जिद बंद है। शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय का कोई भी व्यक्ति सुबह के समय नमाज अता करने नहीं आया। सभी ने अपने घर पर नमाज अता की है। वहीं पुलिस ने मस्जिद की सुरक्षा बढ़ा दी है। मस्जिद के बाहर पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए हैं। साथ ही पीसीआर भी बार-बार गश्त लगा रही है।

नूंह में ब्रजमंडल यात्रा पर हुए पथराव एवं गोलीबारी को लेकर क्षेत्र के हिंदू सामाजिक संगठनों में काफी रोष है। दो दिन पहले सामाजिक संगठनों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा था। उपायुक्त की ओर से धारा 144 लगाई हुई है। वहीं मस्जिद भी उक्त घटना के बाद से बंद पड़ी है। शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिद में नमाज अता करने आते हैं लेकिन माहौल गर्म रहने की वजह से मस्जिद में नमाज अता नहीं की।

मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सुबह की नमाज घर पर ही अता की है। वहीं सिटी थाना प्रभारी मूलचंद ने बताया कि मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पहले ही कह दिया था कि इस बार शुक्रवार को मस्जिद में नमाज अता नहीं करेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से मस्जिद के बाहर पुलिस तैनात की गई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker