[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : भाजपा नेता राजीव चौधरी हजारों कार्यकर्ताओं के साथ जयपुर के महाघेराव में पहुंचे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : भाजपा नेता राजीव चौधरी हजारों कार्यकर्ताओं के साथ जयपुर के महाघेराव में पहुंचे

भाजपा नेता राजीव चौधरी हजारों कार्यकर्ताओं के साथ जयपुर के महाघेराव में पहुंचे

झुंझुनूं : भाजपा नेता राजीव चौधरी (गुड्डू) व विनोद झाझड़िया के नेतृत्व में झुंझुनूं ग्रामीण मंडल के गांव लालपुर, बुडाना, चारणवास, समसपुर, देसुसर, सोती, प्रतापपुरा, भडुन्दा कलां, भडुन्दा खुर्द, खाजपुर पुराना पुरोहितों की ढाणी समेत समस्त गांवों के हजारों कार्यकर्ता जयपुर के महाघेराव कार्यक्रम में पहुंचे। रोड न.2 स्थित राजीव चौधरी के कार्यालय से कार्यकर्ताओं ने 5 बस व 51 गाड़ियों में जयपुर के लिए कूच किया। राजीव चौधरी ने कहा कि ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ महाघेराव के तहत भाजपा ने पूरे प्रदेश की समस्याओं के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त किया है। राज्य की कांग्रेस सरकार ने बीते साढ़े चार साल से जनता के साथ विश्वासघात किया है। इस बार सत्ता परिवर्तन निश्चित है।

इस दौरान नगर मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि संदीप पाटिल, सरपंच प्रतिनिधि धर्मवीर झाझड़िया, पंचायत समिति सदस्य सुनील बिर्ख, पूर्व सरपंच अजय कड़वासरा, सतपाल भैड़ा, राजू भडुन्दा, चिमन पूनियां, प्रकाश जांगिड़, विजेंद्र सिंह इंडाली, भीम सिंह पंच, भंवर सिंह चारणवास, मुकेश मीणा, कृष्ण महला, सुभाष ठेकेदार, महावीर निर्मल, कुलदीप पूनियां, रामसिंह झाझड़िया और जगमाल झाझड़िया समेत हजारों लोग शामिल है।

Related Articles