हरियाणा : पुलिस ने फायरिंग कर बचाया मौलवी का परिवार: दूसरे दिन भी दंगों की आग में सुलगा सोहना, शाही मस्जिद में तोड़फोड़
Sohna Violence News: सोहना में सुबह करीब साढ़े पीस कमेटी की बैठक के बाद पुलिस फोर्स ने सोहना में फ्लैग मार्च शुरू किया। इसी बीच कुछ उपद्रवी शाही मस्जिद पहुंच गए। उपद्रवियों ने मस्जिद में लगे पंखे, वहां रखी मेज-कुर्सियां व अन्य सामान तोड़ डाला।
हरियाणा : नूंह में जलाभिषेक यात्रा के दौरान एक समुदाय द्वारा किए गए पथराव और फायरिंग के बाद शुरू हुए बवाल की चिंगारी सोहना में दूसरे दिन भी सुलगती रही। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे वार्ड-19 के राजीव पार्क स्थित शाही मस्जिद में कुछ उपद्रवियों ने जमकर तोड़फोड़ की। मस्जिद के बाहर खड़ी एक ईको कार और बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। उपद्रवियों ने मस्जिद के बराबर में ही रहने वाले मौलवी के घर पर भी धावा बोल दिया। गनीमत यह रही कि इसी बीच पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने हवाई फायरिंग कर उपद्रवियों को वहां से भगाया। मौलवी के परिवार को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2040045


