झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी से सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ता खेतड़ी से जयपुर के लिए हुए रवाना
खेतड़ी से सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ता खेतड़ी से जयपुर के लिए हुए रवाना
झुंझुनूं-खेतड़ी : भाजपा द्वारा जयपुर में मंगलवार को नही सहेगा राजस्थान के तहत कांग्रेस सरकार के पांच साल की कुशासन कार्य शैली को लेकर आंदोलन किया जा रहा है जिसमें खेतड़ी नगर से सैंकड़ों कार्यकर्ता जयपुर के लिए रवाना हुए। भाजपा नेता इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर के नेतृत्व में मंगलवार सुबह आठ बजे भाजपा कार्यकर्ता गांवों से चल कर कॉपर भाजपा कार्यालय के सामने एकत्रित होकर बसों द्वारा जयपुर के लिए रवाना हुए। भाजपा नेता इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर ने बताया कि भाजपा द्वारा चलाया जा रहा नही सहेगा राजस्थान आंदोलन के तहत जयपुर में प्रदेश के लाखों कार्यकर्ता जमा होगें। कांग्रेस के पांच साल की कुशासन में महिलाओं के साथ हुए अत्याचार, आमजन व किसानों के साथ किए गए वादा खिलाफी को लेकर पीड़ित जनता कांग्रेस के खिलाफ आंदोलन कर आने वाले चुनाव में निकमी सरकार को बदलने के लिए सचिवालय का घेराव कर आह्वान करेंगे।
इस मौके पर श्योलालसिंह, झंडूराम, गजेंद्र जलंद्रा, डा. सोमदत्त भगत, प्रभुराजोता, पवन भार्गव, जगदीश, बिरजू, सुरेंद्र काजला, महेंद्र छाबड़ी, राजेंद्र कुमार, कैलाश कुमार, रमेश यादव, विजेंद्र यादव, सत्यवीर, प्रकाश, मनोज, सुवाराम सहित सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ता जयपुर के लिए हुए रवाना।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2040376


