[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : सांसद के जन्मदिवस पर इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर में लगाया केले का पौधा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : सांसद के जन्मदिवस पर इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर में लगाया केले का पौधा

सांसद के जन्मदिवस पर इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर में लगाया केले का पौधा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं : लोकसभा सांसद नरेंद्र कुमार खीचड़ के 65 वें जन्मदिवस पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं तथा शहर के गणमान्य जनों द्वारा नगर मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा के नेतृत्व में इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना कर केले का पौधा लगाकर उसके लालन-पालन का संकल्प लिया। मंड्रेला रोड पर सेठ मोतीलाल कॉलेज स्टेडियम के पास स्थित इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर में पार्षद एवं पुजारी चंद्र प्रकाश शुक्ला की अगुवाई में सांसद नरेंद्र कुमार खीचड़ के उज्जवल भविष्य उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घ आयु की कामना हेतु भाजपा कार्यकर्ताओं एवं वार्ड 54 के वासियों द्वारा पूजा अर्चना की गई। कामना एकादशी एवं गुरुवार के इस उत्तम अवसर पर मंदिर परिसर में केले का पौधा लगाकर संसद का जन्म दिवस मनाया गया।

इस मौके पर पार्षद विजय कुमार सैनी भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष रामनिवास सैनी, ललित जोशी, जगदीश गोस्वामी, ज्योति प्रकाश शर्मा, नंदलाल सैनी, कपिल सोनी, शिव शंकर पटवारी, रतन लाल शुक्ला, राधेश्याम रेगर, किशोर चंद गहनोंलिया, सुरेंद्र शर्मा, रामअवतार शर्मा, बाबूलाल पंसारी, बालूराम सैनी, रामचंद्र चाहर, पपीत नायक, मोहनलाल कुलहरी सहित बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker