[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हरियाणा-नारनौल : भीम आर्मी चीफ के लिए जेड प्लस सिक्योरिटी की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
राज्यहरियाणा

हरियाणा-नारनौल : भीम आर्मी चीफ के लिए जेड प्लस सिक्योरिटी की मांग

भीम आर्मी चीफ के लिए जेड प्लस सिक्योरिटी की मांग

हरियाणा-नारनौल : भीम आर्मी के संस्थापक व आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद पर साहनपुर के देवबंद में हुए कातिलाना हमले की घोर निंदा करते हुए आज 29 जून 2023 को जिला उपायुक्त महेंद्रगढ़, स्थित नारनौल की अनुपस्थिति में तहसीलदार गजे सिंह के मार्फत महामहिम राष्ट्रपति भारत सरकार को एक ज्ञापन दिया गया जिसमें मुख्य मांग चंद्रशेखर आजाद पर हुए कातिलाना हमले के दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर रासुका की कार्रवाई अमल में लाई जाए व गृह मंत्रालय से स्पेशल जेड प्लस सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए ।

भीम आर्मी जिला अध्यक्ष नवीन थाना ने कहा उक्त मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चला कर जल्द से जल्द दोषियों को सजा दिलाई जाए ।

ज्ञापन के समय कामरेड सुभाष चंद्र एडवोकेट, प्रधान विमल सांवरिया, सुरेंद्र अंबेडकर, शेर सिंह, कृष्ण तोबड़ा, खुशवंत सिंह, मंजीत बादल, अमित राय मलिकपुर, प्रीतम नारोलिया, शशिकांत कृष्ण कुमार, चंद्रजीत सांवरिया व सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker