सुजानगढ़ में कन्हैयालाल सेठिया की हवेली घुसने की कोशिश:चोरों ने हथौड़े से खिड़की तोड़ने का किया प्रयास, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी
सुजानगढ़ में कन्हैयालाल सेठिया की हवेली घुसने की कोशिश:चोरों ने हथौड़े से खिड़की तोड़ने का किया प्रयास, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ में महाकवि कन्हैयालाल सेठिया की हवेली में चोरों ने चोरी का प्रयास किया। घटना रविवार की है। चोरों ने हवेली की खिड़की तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की, लेकिन इसमें सफल नहीं हो पाए। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई जा रही है।
हवेली की खिड़की तोड़ने की कोशिश
हवेली से जुड़े साहित्यकार घनश्याम नाथ कच्छावा ने बताया कि पास में खाली पड़े प्लॉट की टूटी हुई दीवार में बने बड़े छेद के रास्ते चोर हवेली परिसर में दाखिल हुए। इसके बाद उन्होंने हवेली की खिड़की तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास किया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की जांच
मामले की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस के एएसआई तेजाराम ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। हवेली में रहने वाली केयरटेकर महिला ने बताया कि रविवार दिन में वह बाहर गई थी। संभवतया इसी दौरान चोरों ने वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फिलहाल मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
साहित्यिक धरोहर की सुरक्षा की मांग
घनश्याम नाथ कच्छावा ने बताया कि हवेली में महाकवि कन्हैयालाल सेठिया से जुड़ा साहित्य और कई महत्वपूर्ण चीजें मौजूद हैं। यह सुजानगढ़ की सांस्कृतिक विरासत है। ऐसे में प्रशासन को मामले की गंभीरता से जांच कर हवेली की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने चाहिए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2563776


