[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर रतनगढ़ में कांग्रेस की बैठक आज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर रतनगढ़ में कांग्रेस की बैठक आज

मुख्य वक्ता अजय शर्मा सहित जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता करेंगे चर्चा, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को उपस्थित रहने का आग्रह

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर रविवार को रतनगढ़ स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में बैठक आयोजित की जाएगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक एवं मुख्य वक्ता अजय शर्मा, चूरू जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व विधायक मनोज मेघवाल, जिला प्रभारी व विधायक हाकम अली खान तथा जिला सह प्रभारी दिनेश कसवा सहित कांग्रेस के पदाधिकारी बैठक में शामिल होंगे।

जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता जमील चौहान ने बताया कि बैठक रविवार सुबह 11:15 बजे सफेद घंटाघर के पास स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, रतनगढ़ में रखी गई है। इसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और भाजपा सरकार की नीतियों के संबंध में चर्चा की जाएगी। बैठक का उद्देश्य ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर पार्टी की रणनीति और आगे की गतिविधियों पर विचार-विमर्श करना है।

चौहान ने सांसद, विधायक एवं विधायक प्रत्याशी, पूर्व विधायक, पूर्व प्रधान, पूर्व जिला अध्यक्ष, जिले के सभी पीसीसी और एआईसीसी सदस्यों, निवर्तमान प्रधान, सभापति, नगर पालिका अध्यक्ष, चूरू नगर परिषद के सभी कांग्रेस पार्षदों, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, अग्रिम संगठनों एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्षों, सभी ब्लॉक व मंडल अध्यक्षों तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से समय पर पहुंचकर बैठक को सफल बनाने का आग्रह किया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin