झुंझुनूं-नवलगढ़ : निवाई के लोगों की राह होगी सुगम:नवलगढ़ विधायक बोले-विकास कार्यों में नहीं रखी जाएगी कोई कमी
निवाई के लोगों की राह होगी सुगम:नवलगढ़ विधायक बोले-विकास कार्यों में नहीं रखी जाएगी कोई कमी
झुंझुनूं-नवलगढ़ : नवलगढ़ में गांव निवाई के राजस्व ग्राम भगेरा से लेकर भोमपुरा मोड़ की तरफ डामरीकरण सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ गुरुवार को हुआ। विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा ने वर्चुअली इसका शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि विकास कार्यों में किसी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी, बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य किए जा रहे हैं।
समाजसेवी श्रवण निवाई ने पूजा अर्चना की। इस दौरान मिठाई बांटी गई। श्रवण ने कहा सड़क का गुणवत्ता पूर्वक निर्माण कार्य करवाना अब ग्रामीणों की जिम्मेदारी है । इस मौके पर भंवरसिंह धाभाई, महावीरसिंह धाभाई, प्रभात धाभाई, सांवरमल धाभाई, सूबेदार इन्द्रसिंह धाभाई, सूबेदार विनोद धाभाई, बृजलाल स्वामी, सुरेश धाभाई, कन्हैया लाल सिहाग, अमित, रामसिंह, रमेश आदि मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2041903


