लॉरेंस-गैंग के गुर्गे को फिर दो दिन की पुलिस रिमांड:सटोरिये का मर्डर करने भेजा था झारखंड, लोकेशन नहीं मिली तो फिर आया सीकर
लॉरेंस-गैंग के गुर्गे को फिर दो दिन की पुलिस रिमांड:सटोरिये का मर्डर करने भेजा था झारखंड, लोकेशन नहीं मिली तो फिर आया सीकर
सीकर : सीकर में हथियारों के साथ पकड़े गए लॉरेंस गैंग के गुर्गे महेश नायक उर्फ मोंटी (21) पुत्र दलीप नायक को कोर्ट ने फिर दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। गैंग के लोगों ने झारखंड में सटोरिये के मर्डर के लिए भेजा था। वहां लोकेशन नहीं मिली तो फिर सीकर आ गया। सीकर में हथियारों को बेचने की फिराक में घूम रहा था।
गुरुवार को 5 दिन का पुलिस रिमांड पूरा होने के बाद पुलिस ने फिर से महेश नायक को कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उसकी दो दिन की पुलिस रिमांड और बढ़ा दी। अब आरोपी को 24 अक्टूबर को वापस कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी से पुलिस अब झारखंड में गैंग से जुड़े लोगों के बारे में पूछताछ करेगी। हालांकि,आरोपी को कोर्ट में पेश करने से पहले एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने भी पूछताछ की थी।
पॉइंट्स में समझिए क्या है पूरा मामला
- 16 अक्टूबर को सीकर की कोतवाली थाना पुलिस ने नेहरू पार्क के पास लॉरेंस गैंग के गुर्गे महेश नायक को गिरफ्तार किया था। बदमाश के कब्जे से दो पिस्टल,4 मैग्जीन और 15 कारतूस मिले थे।
- पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वह लॉरेंस गैंग से जुड़ा हुआ है। गैंग के लोगों ने उसे झारखंड में एक सटोरिए का मर्डर करने के लिए भेजा था। लेकिन जब लोकेशन नहीं मिली तो वह वापस सीकर आ गया। सीकर में वह हथियार बेचने की फिराक में था। लेकिन पुलिस ने हथियार बेचने से पहले ही आरोपी को दबोच लिया।
- आरोपी की गिरफ्तारी के बाद 17 अक्टूबर को उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से पुलिस की ओर से 5 दिन का रिमांड लिया गया। इसके बाद पुलिस उसे इन्वेस्टिगेशन के लिए झारखंड भी लेकर गई। बुधवार देर रात को पुलिस टीम वापस सीकर पहुंची।
- गुरुवार को 5 दिन की रिमांड पूरी होने पर आरोपी को वापस कोर्ट में पेश किया गया। जहां पुलिस ने कोर्ट से आरोपी का 2 दिन का पुलिस रिमांड मांगा। ऐसे में कोर्ट ने दो दिन का रिमांड दे दिया।अब 24 अक्टूबर को आरोपी को वापस कोर्ट में पेश किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2471896


