शक्ति सेवा समिति ने बालिका स्कूल में बनवाया शौचालय:छात्राओं की परेशानी को देखते हुए की पहल, 1000 लीटर की पानी की टंकी भी लगवाई
शक्ति सेवा समिति ने बालिका स्कूल में बनवाया शौचालय:छात्राओं की परेशानी को देखते हुए की पहल, 1000 लीटर की पानी की टंकी भी लगवाई
नीमकाथाना : राजकीय नारायणी मोदी बालिका स्कूल में छात्राओं के लिए शौचालय की उचित व्यवस्था नहीं होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। छात्राओं की इस समस्या को देखते हुए शक्ति सेवा समिति की महिलाओं ने आगे आकर सराहनीय पहल की। समिति की महिलाओं ने स्कूल में शौचालय का निर्माण करवाया। साथ ही पानी की सुविधा के लिए एक हजार लीटर की टंकी भी बनवाई, ताकि छात्राओं को दैनिक जरूरतों के लिए परेशानी नहीं हो।
समिति की महिलाओं ने छात्राओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह कार्य करवाया। इस पहल से स्कूल में पढ़ने वाली बालिकाओं को राहत मिलेगी और स्वच्छता संबंधी सुविधाएं बेहतर होंगी। इस सहयोग के लिए राजकीय नारायणी मोदी बालिका स्कूल के स्टाफ ने शक्ति सेवा समिति की सभी महिलाओं का स्वागत किया और उनके इस प्रयास की सराहना करते हुए आभार जताया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2471697
