लक्ष्मणगढ़ में बाजार पोस्ट ऑफिस नई भवन मे शिफ्ट:भातरा कॉम्प्लेक्स में मिलेगी ग्राहकों को सुविधा, कर्मचारियों ने अधीक्षक का किया स्वागत
लक्ष्मणगढ़ में बाजार पोस्ट ऑफिस नई भवन मे शिफ्ट:भातरा कॉम्प्लेक्स में मिलेगी ग्राहकों को सुविधा, कर्मचारियों ने अधीक्षक का किया स्वागत
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ कस्बे में कबूतरिया कुएं के पास संचालित बाजार पोस्ट ऑफिस सोमवार से नए भवन में शिफ्ट हो गया। अब डाकघर चार चौक की हवेली के सामने स्थित भातरा कॉम्प्लेक्स में संचालित होगा। नए कार्यालय का शुभारंभ सीकर डाकघर अधीक्षक महेंद्र सिंह और फतेहपुर डाकघर निरीक्षक प्रदीप कुमार की मौजूदगी में फीता काटकर किया गया।
बाजार पोस्ट ऑफिस के उप-डाकपाल सज्जन रोलन ने बताया-नए भवन में सोमवार से डाकघर की सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। इस अवसर पर डाक अधीक्षक महेंद्र सिंह ने कहा कि नया भवन सुविधाजनक होने के साथ ही बाजार के मध्य में स्थित है। बेहतर लोकेशन के कारण ग्राहकों को डाक विभाग की सेवाएं अधिक सुगमता और तेजी से मिल सकेंगी।
कार्यक्रम से पहले डाक विभाग के कर्मचारियों ने डाक अधीक्षक महेंद्र सिंह का स्वागत किया। इस दौरान जीडीएस रिद्धि शर्मा, लक्ष्मणगढ़ डाकपाल शंकर लाल बलाई, एलएसजी अजय चौधरी सहित मनीष, मनोज और शिवप्रकाश सैनी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में मनोज सैनी, प्रवीण, अमन, दिनेश भातरा, एडवोकेट अजय भातरा, सुरेंद्र मोदी, अमृत ख्यालिया, श्रवण, यशेंद्र जोशी, मोहित, मंजू घोड़ीवाला, कपिल, सतीश, सुरेंद्र बालान, भवानी घासोलिया, राकेश सोनी, राकेश शर्मा, ललित सोनी, कमल सैनी, विकास भातरा, आदित्य भातरा, विजयपाल, पृथ्वी, हरीश कुमावत, अनिल भातरा और रामावतार शर्मा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, प्रबुद्धजन और डाक विभाग के अल्पबचत अभिकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर उप-डाकपाल सज्जन रोलन ने डाक विभाग की ओर से सभी अतिथियों और उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2462181


