[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लक्ष्मणगढ़ में आज जागरण, कल माता रानी की विसर्जन शोभायात्रा:डेढ़ दर्जन स्थानों पर सजे दरबार, विधि-विधान से होगा विसर्जन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

लक्ष्मणगढ़ में आज जागरण, कल माता रानी की विसर्जन शोभायात्रा:डेढ़ दर्जन स्थानों पर सजे दरबार, विधि-विधान से होगा विसर्जन

लक्ष्मणगढ़ में आज जागरण, कल माता रानी की विसर्जन शोभायात्रा:डेढ़ दर्जन स्थानों पर सजे दरबार, विधि-विधान से होगा विसर्जन

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ कस्बे में शारदीय नवरात्र के अवसर पर भक्ति और उत्साह का माहौल बना हुआ है। कस्बे में करीब डेढ़ दर्जन स्थानों पर सार्वजनिक पांडालों में माता रानी की प्रतिमाएं विराजमान हैं। इन पांडालों में सुबह-शाम होने वाली आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर माता रानी के दर्शन कर रहे हैं। आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जा रहा है।

नवरात्र के दौरान विभिन्न दुर्गा पूजा स्थलों पर धार्मिक आयोजनों की धूम है। भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से माता रानी की आराधना की जा रही है। इसी क्रम में आज कस्बे के तोदी कुई स्थित दुर्गा पूजा स्थल पर रोशन नाथ महाराज के सानिध्य में जागरण का आयोजन होगा, जिसमें श्रद्धालु माता रानी की भक्ति में शामिल होंगे।

कल शोभायात्रा के साथ होगा विसर्जन

नवरात्र के समापन पर कल माता रानी की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। इस दौरान सभी प्रतिमाएं शोभायात्रा के साथ कस्बे के मुख्य बाजार से होते हुए सेठों के जोहड़े पहुंचेंगी, जहां विधि-विधान से विसर्जन किया जाएगा। इससे पहले चौपड़ बाजार में स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों की ओर से माता रानी की आरती कर उन्हें विदाई दी जाएगी। इसके बाद शोभायात्रा आगे बढ़ेगी और सेठों के जोहड़े में प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।

अष्टमी की रात तीन स्थानों पर हुए जागरण

इससे पहले अष्टमी की रात कस्बे के कबूतरिया कुआं स्थित दुर्गा पूजा स्थल, तोदी कुई दुर्गा पूजा स्थल और डाकखाना दुर्गा पूजा स्थल पर भव्य जागरण का आयोजन किया गया। इन आयोजनों में श्रद्धालुओं ने माता रानी के भजनों का आनंद लिया और देर रात तक भक्ति में लीन रहे। कस्बे के विभिन्न पांडालों में नवरात्र के दौरान धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin