[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में पंचम दुर्गा महोत्सव में उमड़ रहे श्रद्धालु:आज रात सजेगी भव्य भजन संध्या, शनिवार रात को हुआ सुंदरकांड पाठ

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में पंचम दुर्गा महोत्सव में उमड़ रहे श्रद्धालु:आज रात सजेगी भव्य भजन संध्या, शनिवार रात को हुआ सुंदरकांड पाठ

चिड़ावा में पंचम दुर्गा महोत्सव में उमड़ रहे श्रद्धालु:आज रात सजेगी भव्य भजन संध्या, शनिवार रात को हुआ सुंदरकांड पाठ

चिड़ावा : चिड़ावा में श्री शिव हनुमान मित्र मंडल की ओर से पंचम श्री दुर्गा महोत्सव और श्री कृष्ण कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं।

महोत्सव के तहत शनिवार रात को राष्ट्रवादी भजन गायक विक्की हर्षवाल ने संगीतमय सुंदरकांड पाठ किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से हनुमान जी महाराज की आराधना की और जय श्री राम व जय बजरंगबली के जयकारे लगाए।

आज रविवार शाम 8:30 बजे महाआरती होगी। इसके बाद रात 9:15 बजे से भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देवी-देवताओं की महिमा का गुणगान होगा।

आयोजक मंडल ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से परिवार सहित भजन संध्या में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है। यह आयोजन पावर हाउस के सामने, पानी की टंकी के पास, वार्ड नंबर 26, 27, 40 और आदर्श कॉलोनी, चिड़ावा में हो रहा है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin