विधायक बेटी बोलीं-आमजन की सेवा ही पिता को सच्ची श्रद्धांजलि:पूर्व मंत्री की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा में कहा- उनके आदर्श ही मेरी राह
विधायक बेटी बोलीं-आमजन की सेवा ही पिता को सच्ची श्रद्धांजलि:पूर्व मंत्री की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा में कहा- उनके आदर्श ही मेरी राह
झुंझुनूं : कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और मंत्री स्वर्गीय रामनारायण चौधरी की 14वीं पुण्यतिथि पर रविवार को झुंझुनूं में मोदी रोड स्थित विद्यार्थी भवन में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। श्रद्धांजलि सभा को रामनारायण चौधरी की बेटी और मंडावा विधायक एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष रीटा चौधरी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा- चौधरी साहब ने जीवनभर किसानों, वंचितों और शोषित वर्ग के अधिकारों के लिए संघर्ष किया और झुंझुनूं के विकास में अमूल्य योगदान दिया।
मैं अपने पिता के विचारों, आदर्शों और संस्कारों को आत्मसात करते हुए राजनीति में आगे बढ़ रही हूं और उनके बताए रास्ते पर चलकर आमजन के हितों के लिए काम करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। श्रद्धांजलि सभा में मंडावा विधानसभा क्षेत्र सहित जिलेभर के गांवों और कस्बों से बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और सर्वसमाज के लोगों ने शिरकत कर स्वर्गीय चौधरी को पुष्पांजलि अर्पित की।
रीटा चौधरी और पूर्व प्रधान सुशीला सीगड़ा दोनों एक साथ दिखीं
सभा में मंडावा विधायक रीटा चौधरी और पूर्व प्रधान सुशीला सीगड़ा की एक साथ मौजूदगी चर्चा का केंद्र रही। दरअसल, दोनों साल 2018 के मंडावा विधानसभा उपचुनाव में एक-दूसरे के आमने-सामने चुनाव लड़ चुकी हैं।

पिलानी विधायक सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भी सभा में पहुंचे
श्रद्धांजलि सभा में रामनारायण चौधरी की धर्मपत्नी परमेश्वरी देवी, बेटी एवं मंडावा विधायक रीटा चौधरी के अलावा पिलानी विधायक पितराम सिंह काला, पीसीसी सदस्य एवं जिला संगठन महामंत्री सलीम सिगड़ी, पूर्व प्रधान सुशीला सीगड़ा, कांग्रेस ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष संतोष सैनी, एससी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अमर सिंह धीरज, सीए रोहित चौधरी, शिवकरण जानू, मंडावा नगरपालिका अध्यक्ष एवं पूर्व जिलाध्यक्ष सज्जन मिश्रा, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा, बिसाऊ नगरपालिका अध्यक्ष के पति सलीम सैयद, मलसीसर नगरपालिका वाइस चेयरमैन श्रुति डालमिया, मंडावा नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष एवं जिला प्रवक्ता नरेश सोनी, बिसाऊ नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष मुस्ताक खान, पूर्व सरपंच वली मोहम्मस, एनएसयूआई के कार्यकारी जिलाध्यक्ष रिजवान खान भी पहुंचे।
वहीं पूर्व सरपंच अनिल कालेर, हरफूल सिंह दुलड़, सुरेंद्र सिंह डाबड़ी, हारून भाटी, सुमेर सहारण, पूर्व प्रधान घासीराम पूनिया, रामकुमार ढुकिया, राजेंद्र मंडीवाल, जिला परिषद प्रत्याशी डॉ. भगवती, पूर्व जिला अल्पसंख्यक अधिकारी मोहम्मद अनीस, पूर्व सरपंच शीशराम भीखनसर, पूर्व एनएसयूआई प्रदेश महासचिव अशोक सैनी, पूर्व सरपंच ओमप्रकाश, ओमप्रकाश मोगा, मुबारिक हेबत, झुंझुनूं ब्लॉक अध्यक्ष अजमत अली, बालाराम ढुकिया, रामेश्वर कालियासर, पूर्व पंचायत समिति सदस्य मोहनलाल नेहरा, डीसीसी कोषाध्यक्ष सुरेश महला, मंडावा ब्लॉक अध्यक्ष किरोड़ीमल पायल, अलसीसर ब्लॉक अध्यक्ष यज्ञपाल, सुशील सिंह चौधरी, सुशील खीचड़, वली मोहम्मद, आजम खान पीटीआई, मोहन ठेकेदार, सुरेश सुंडा, नवाज शरीफ, दिनेश झाझड़िया, पवन वर्मा, संत कुमार, शिशुपाल दुलड़, कैप्टन मोहनलाल, शमशेर खान कांट, मंडावा नगर अध्यक्ष आयुब भाटी, अलसीसर नगर अध्यक्ष ओमप्रकाश, डीसीसी सोशल मीडिया प्रभारी शमशाद खान सीरियासर, विशंभर पूनिया, प्यारे लाल तेतरवाल, परमेश्वर मीना, ख्यालीराम, नरेश बुडानिया, महमूद खान, प्रेम प्रकाश बुडानिया, भगत सिंह बुडानिया, हरि सिंह महला, वाहिद मलसीसर, महावीर सिंह सानेल, उम्मेद भाकर और हरी शेख कर सहित अनेक लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने रामनारायण चौधरी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2458742


