[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जसरापुर में रक्तदान शिविर लगा:49 यूनिट ब्लड जमा, डोनर्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जसरापुर में रक्तदान शिविर लगा:49 यूनिट ब्लड जमा, डोनर्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया

जसरापुर में रक्तदान शिविर लगा:49 यूनिट ब्लड जमा, डोनर्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के जसरापुर गांव के मुख्य बस स्टैंड पर रविवार को जितेंद्र कुमावत एवं गणेश कुमावत के संयोजन में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का फीता काटकर शुभारंभ किया गया। सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए रक्तदान किया। शिविर में कुल 49 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ।

डॉ. मोहित शर्मा की देखरेख में हुआ रक्त संग्रहण

शिविर में डॉ. रामपाल ब्लड सेंटर, जयपुर के डॉ. मोहित शर्मा की देखरेख में रक्त संग्रहित किया गया। रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजन का उद्देश्य रक्त की कमी को दूर करना और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग करना रहा।

रक्तदान से बचाई जा सकती है जरूरतमंदों की जान

आयोजक जितेंद्र कुमावत ने कहा कि रक्त की कमी को देखते हुए शिविर आयोजित किया गया, ताकि रक्त के अभाव में किसी भी मरीज की जान न जाए। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक ऐसा पुनीत कार्य है, जिससे जरूरतमंद मरीज को नया जीवन मिल सकता है। दुर्घटना, गंभीर बीमारी और ऑपरेशन जैसी परिस्थितियों में मरीजों को तत्काल रक्त की आवश्यकता होती है। ऐसे में रक्तदाताओं का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।

युवाओं और आमजन से रक्तदान की अपील

जितेंद्र कुमावत ने आमजन और युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए समाज के सभी वर्गों को आगे आना चाहिए। उन्होंने रक्तदान को मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

गणमान्यजन रहे मौजूद

शिविर के दौरान गिरधारी लाल पुजारी, विनोद सेन, अशोक कुमार, विकास कुमावत, योगेश, राजेश जलन्द्रा, रामधन कुमावत, सत्यपाल, सुशील कुमावत, संदीप कुमावत, संदीप निर्वाण और विक्रम नायक सहित अनेक लोग मौजूद रहे। शिविर में युवाओं की सक्रिय भागीदारी ने सामाजिक सेवा और मानव कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin