[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दूसरे वार्ड के प्रस्तावक ने साइन किया, नॉमिनेशन रद्द:स्क्रूटनी में आई आपत्तियों को भी सुना, 19 को नाम वापसी का आखिरी दिन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दूसरे वार्ड के प्रस्तावक ने साइन किया, नॉमिनेशन रद्द:स्क्रूटनी में आई आपत्तियों को भी सुना, 19 को नाम वापसी का आखिरी दिन

दूसरे वार्ड के प्रस्तावक ने साइन किया, नॉमिनेशन रद्द:स्क्रूटनी में आई आपत्तियों को भी सुना, 19 को नाम वापसी का आखिरी दिन

झुंझुनूं : झुंझुनूं जिला परिषद के 41 वार्डों में चुनाव लड़ने के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी पूरी हो गई है। जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से शनिवार को अभ्यर्थियों और उनके प्रतिनिधियों की मौजूदगी में नामांकन पत्रों की जांच की गई। जांच के दौरान वार्ड संख्या 20 से एक प्रत्याशी अलका भाटी का नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया। वहीं, वार्ड संख्या 35 में नामांकन को लेकर दर्ज आपत्ति पर निर्वाचन अधिकारियों ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद निर्णय लिया।

जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि जिला परिषद सदस्य पद के लिए जिले में कुल 202 अभ्यर्थियों ने 236 नामांकन पत्र दाखिल किए थे। वार्ड 20 से चुनाव लड़ रही प्रत्याशी अलका भाटी के फॉर्म में दूसरे वार्ड के प्रस्तावक के हस्ताक्षर पाए गए। निर्वाचन नियमों के अनुसार संबंधित वार्ड के लिए निर्धारित पात्र प्रस्तावक की शर्त पूरी नहीं होने के कारण नामांकन पत्र को वैध नहीं माना गया। जांच के बाद निर्वाचन अधिकारियों ने प्रत्याशी का नामांकन निरस्त कर दिया।

वार्ड 35 में आपत्ति पर दोनों पक्षों को सुना

  • वार्ड संख्या 35 में भी नामांकन को लेकर आपत्ति दर्ज कराई गई थी। निर्वाचन अधिकारियों ने मामले की सुनवाई के दौरान आपत्तिकर्ता और संबंधित अभ्यर्थी, दोनों पक्षों को अपनी बात रखने का अवसर दिया। इसके बाद उपलब्ध तथ्यों और लागू नियमों के आधार पर मामले का निस्तारण किया गया।
  • जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट सभागार और निर्धारित परिसरों में सुबह से नामांकन पत्रों की जांच शुरू हुई, जो दोपहर 3 बजे तक चली। इस दौरान अभ्यर्थियों और उनके प्रतिनिधियों की मौजूदगी में नामांकन पत्रों की जांच की गई। निर्वाचन कार्यालय ने वैध और निरस्त नामांकन पत्रों की सूची तैयार की।

19 अक्टूबर को नाम वापसी, इसके बाद साफ होगी तस्वीर

नामांकन पत्रों की जांच पूरी होने के बाद अब अभ्यर्थियों के पास नाम वापस लेने का अवसर है। निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, 19 अक्टूबर को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होगी। इसके बाद चुनाव मैदान में रहने वाले अंतिम प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker