[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लक्ष्मणगढ़ में मां दुर्गा प्रतिमाओं के हाथों पर लगाई मेहंदी:कबूतरिया कुआं दुर्गा पूजा स्थल पर डांडिया-गरबा प्रतियोगिता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़

लक्ष्मणगढ़ में मां दुर्गा प्रतिमाओं के हाथों पर लगाई मेहंदी:कबूतरिया कुआं दुर्गा पूजा स्थल पर डांडिया-गरबा प्रतियोगिता

लक्ष्मणगढ़ में मां दुर्गा प्रतिमाओं के हाथों पर लगाई मेहंदी:कबूतरिया कुआं दुर्गा पूजा स्थल पर डांडिया-गरबा प्रतियोगिता

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ कस्बे में शारदीय नवरात्रि के पांचवें दिन धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों की धूम देखने को मिली। कस्बे के कबूतरिया कुआं स्थित दुर्गा पूजा स्थल पर शाम को डांडिया एवं गरबा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कस्बे की विभिन्न स्कूलों की छात्रओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और डांडिया खेलते हुए गरबा नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सजकर डांडिया और गरबा नृत्य किया। छात्रों ने तालबद्ध अंदाज में डांडिया खेलकर और गरबा नृत्य के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

डेढ़ दर्जन स्थानों पर विराजमान हैं माता की प्रतिमाएं

लक्ष्मणगढ़ कस्बे में शारदीय नवरात्रि के दौरान करीब डेढ़ दर्जन स्थानों पर सार्वजनिक दुर्गा पूजा पांडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाएं विराजमान हैं। इन पांडालों में प्रतिदिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना, सुबह और रात्रिकालीन आरती तथा प्रसाद वितरण किया जा रहा है। वहीं, रात्रि में भजन-कीर्तन और जागरण के कार्यक्रम भी आयोजित हो रहे हैं।

मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना, माता की प्रतिमाओं को लगाई मेहंदी

नवरात्रि के पांचवें दिन मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसी क्रम में कबूतरिया कुआं स्थित दुर्गा पूजा स्थल पर युवतियों ने मां दुर्गा की प्रतिमाओं के हाथों पर मेहंदी लगाई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker