[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर-बीकानेर हाईवे प्रोजेक्ट पर फायर फाइटिंग का प्रशिक्षण:कर्मचारियों को आग बुझाने और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के तरीके सिखाए

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

सीकर-बीकानेर हाईवे प्रोजेक्ट पर फायर फाइटिंग का प्रशिक्षण:कर्मचारियों को आग बुझाने और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के तरीके सिखाए

सीकर-बीकानेर हाईवे प्रोजेक्ट पर फायर फाइटिंग का प्रशिक्षण:कर्मचारियों को आग बुझाने और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के तरीके सिखाए

लक्ष्मणगढ़ : नेशनल हाईवे-11 और नेशनल हाईवे-52 सीकर बीकानेर हाईवे लिमिटेड प्रोजेक्ट पर गुरुवार को अग्नि सुरक्षा और फायर फाइटिंग प्रशिक्षण अभियान हुआ। रूट अधिकारी महिपाल यादव ने बताया- इसका उद्देश्य कर्मचारियों को आग से बचाव के लिए जागरूक करना और आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार करना था।

प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को आग बुझाने वाले यंत्रों के सही इस्तेमाल की जानकारी दी गई। साथ ही, आग लगने पर सुरक्षित तरीके से उसे काबू करने, सुरक्षा सावधानियां बरतने और आपातकालीन परिस्थितियों में तुरंत सही कार्रवाई करने का प्रैक्टिकल अभ्यास भी कराया गया।

ये कार्यक्रम ओनड्यूटी मैनेजर दीपक सैनी की मौजूदगी में हुआ। इस दौरान शशि शर्मा, हेत मेहता, विनोद शर्मा, चंचल कुंडल, ज्वाला सिंह और सेफ्टी टीम के दूसरे कर्मचारी भी मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker