सीकर में ASI ने छोड़ी नौकरी,जिला परिषद का चुनाव लड़ेंगे!:जीणमाता मेले में ड्यूटी दे रहे थे, SP ने मंजूर किया VRS
सीकर में ASI ने छोड़ी नौकरी,जिला परिषद का चुनाव लड़ेंगे!:जीणमाता मेले में ड्यूटी दे रहे थे, SP ने मंजूर किया VRS
सीकर : सीकर में पंचायती राज चुनाव के बीच बड़ी खबर सामने आई है। सीकर पुलिस में पोस्टेड एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ने अपनी नौकरी से ऐच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली है। सीकर एसपी संजीव नैन ने इसकी स्वीकृति भी जारी कर दी है। ASI सुल्तान सिंह वर्तमान में सीकर में चल रहे जीण माता मेले में ड्यूटी कर रहे थे। आज सेवानिवृत्ति के बाद इन्हें ड्यूटी से रिलीव कर दिया गया है।
चर्चा है कि सुल्तान सिंह कांग्रेस से जिला परिषद का चुनाव लड़ेंगे। इनकी सीकर में कोतवाली थाने और रानोली सहित कई थानों में पोस्टिंग रही है। अभी करीब 13 साल की नौकरी बाकी है। इधर, अभी तक कांग्रेस ने जिला परिषद सदस्यों के लिए प्रत्याशियों की अधिकृत लिस्ट जारी नहीं की है। ऐसे में ASI सुल्तान सिंह के नौकरी छोड़ने के बाद कई तरह की राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2452505


