भारतीय गर्ल्स पीजी कॉलेज में फ्रेशर-फेयरवेल पार्टी, कोमल बनीं मिस फ्रेशर
पूजा पारीक और साक्षी शर्मा ने जीता मिस फेयरवेल का खिताब, रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
सीकर : स्थानीय भारतीय गर्ल्स पीजी कॉलेज में सत्र 2026 के तहत फ्रेशर एवं फेयरवेल पार्टी का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। समारोह में नवागंतुक छात्राओं का स्वागत किया गया, वहीं वरिष्ठ छात्राओं को भावभीनी विदाई दी गई। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विभिन्न प्रतियोगिताओं ने कार्यक्रम को यादगार बनाया।
प्रतियोगिताओं और प्रतिभा प्रदर्शन के आधार पर स्नातक वर्ग में कोमल को मिस फ्रेशर चुना गया। आलिया प्रथम उपविजेता और साक्षी पारीक द्वितीय उपविजेता रहीं। वहीं, स्नातकोत्तर वर्ग में पूजा पारीक ने मिस फेयरवेल का खिताब जीता और निकिता भूरिया उपविजेता रहीं। स्नातक वर्ग में साक्षी शर्मा मिस फेयरवेल बनीं, जबकि मनीषा उपविजेता घोषित की गईं। विजेता छात्राओं को मुकुट और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बीएल बिजारणियां ने विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए सभी विद्यार्थियों को लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर संस्था सचिव मूलचंद रणवां, महीपाल पचार, मुकेश चौधरी, सुनील सैनी, नरेंद्र गोदारा, निकुंज पारीक, मुकेश महला, मनीषा सारण, सविता पूनियां सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं। मंच संचालन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ समारोह सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2452056


