बिल्यूं धाम से सालासर के लिए पैदल यात्री संघ रवाना:ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत, दो दिन में पहुंचेगा जत्था
बिल्यूं धाम से सालासर के लिए पैदल यात्री संघ रवाना:ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत, दो दिन में पहुंचेगा जत्था
चूरू : भानीपुरा तहसील के बिल्यूं बास रामपुरा से सालासर बालाजी के लिए पैदल यात्री संघ बुधवार शाम 7 बजे रवाना हुआ। संघ में शामिल श्रद्धालुओं ने सालासर बालाजी के जयकारे लगाए। गांव में ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर जत्थे का स्वागत किया। इस पैदल यात्री संघ में सुरेश भाम्भू, दीपेन्द्र, रामनिवास सुथार, अमित, सुनील पूनिया, अशोक सारण और तुलछाराम शामिल हैं। सभी श्रद्धालु बिल्यूं धाम में धोक लगाकर सालासर के लिए निकले। यात्रियों ने बताया कि यह पैदल यात्रा आस्था और मनोकामना के लिए की जा रही है। यह संघ करीब दो दिन में सालासर पहुंचेगा। रास्ते में जगह-जगह भंडारों में रुकते हुए बाबा के भजनों के साथ यात्रा पूरी होगी। रवाना होने के दौरान गांव के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिन्होंने यात्रियों को शुभकामनाएं दीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2451830

