श्रीमाधोपुर राजपथ बाजार के व्यापारी धूल से परेशान:SDM को ज्ञापन सौंपा, कहा- दिवाली कारोबार पर असर की चिंता
श्रीमाधोपुर राजपथ बाजार के व्यापारी धूल से परेशान:SDM को ज्ञापन सौंपा, कहा- दिवाली कारोबार पर असर की चिंता
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर शहर के राजपथ बाजार में सीवरेज पाइपलाइन डालने के बाद सड़क पर फैली मिट्टी और धूल से परेशान व्यापारियों ने एसडीएम सौरभ भाम्बु को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने सड़क की समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की।
व्यापारियों ने बताया कि सीवरेज पाइपलाइन डालने के बाद ठेकेदार की ओर से सड़क को दुरुस्त नहीं किया गया। कई दिनों से पूरी सड़क पर मिट्टी का ढेर और धूल फैली हुई है। न तो नई सड़क का निर्माण हुआ और न ही पेचवर्क कराया गया। दिनभर वाहनों की आवाजाही से धूल के गुबार उड़ते रहते हैं, जो दुकानों में पहुंच रहे हैं।
दुकानों में धूल, दिवाली के कारोबार पर असर
व्यापारियों का कहना है कि उड़ती धूल के कारण दुकानों में रखा सामान खराब हो रहा है। वहीं, लगातार धूल के संपर्क में रहने से सांस लेने में परेशानी और अस्थमा जैसी शिकायतें भी सामने आ रही हैं। दिवाली का सीजन नजदीक होने से व्यापारियों को कारोबार प्रभावित होने और आर्थिक नुकसान की चिंता सता रही है।
व्यापारियों ने एसडीएम से सड़क की मरम्मत कराने और धूल की समस्या से राहत दिलाने की गुहार लगाई। इस दौरान रवि पंजाबी, मातादीन गोयल, ओमप्रकाश, नीतेश गर्ग, शिवशंकर, सुरेंद्र मंगावा, प्रकाश सैनी, अजय सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2446213


