नानूवाली बावड़ी में दुर्गा पूजा महोत्सव शुरू:121 महिलाओं ने निकाली मंगल कलश यात्रा, फ्री लकी ड्रा कूपन भी बांटा जाएगा
नानूवाली बावड़ी में दुर्गा पूजा महोत्सव शुरू:121 महिलाओं ने निकाली मंगल कलश यात्रा, फ्री लकी ड्रा कूपन भी बांटा जाएगा
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के नानूवाली बावड़ी स्थित हरदेव कॉलोनी में दुर्गा पूजा महोत्सव शुरू हो गया है। महोत्सव के शुभारंभ पर महिलाओं ने मंगल कलश यात्रा निकाली।
121 महिलाओं ने भाग लिया
इस कलश यात्रा में 121 महिलाओं ने भाग लिया। यात्रा विभिन्न रास्तों से होते हुए पूजा स्थल पर पहुंची, जहां विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई। यात्रा के दौरान महिला संगीत और डीजे भी साथ था।
संजय सैनी ने बताया कि हरदेव कॉलोनी में श्री दुर्गा पूजा नवरात्र महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य यजमान मालीराम सैनी की यजमानी में धार्मिक कार्यक्रम हुए। महोत्सव में फ्री लकी ड्रा कूपन और प्रसाद भी बांटा जाएगा। इस दौरान ग्रामीणों की ओर से जगह जगह पर कलश यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर नीलम, बिमला, रामप्यारी, अनीता, विमला, शांति भाटी, सीमा, पूनम, अंजू, अनीता बाई, कविता गुर्जर, कृष्णा, धोली देवी, पिस्तो देवी, भगवती सैनी और सुमन सहित कई महिलाएं मौजूद थीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2446199
