सुजानगढ़ कोर्ट के पूर्व एपीपी पर एफआईआर:जमीन कब्जाने, फर्जी दस्तावेज बनाने और धमकाने का आरोप, एसओजी से जांच की मांग
सुजानगढ़ कोर्ट के पूर्व एपीपी पर एफआईआर:जमीन कब्जाने, फर्जी दस्तावेज बनाने और धमकाने का आरोप, एसओजी से जांच की मांग
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ शहर के एक व्यक्ति ने जमीन पर कब्जा करने, कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार करने, धमकाने और अन्य गंभीर आरोपों को लेकर एडवोकेट करणीदान चारण (के.डी. चारण) और उनके सहयोगियों के खिलाफ आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
एसओजी से जांच करवाने की मांग
एफआईआर में परिवादी गुरु प्रसाद शर्मा और उनकी पत्नी भगवान दत्त शर्मा ने आरोप लगाया- जमीन संबंधी विवाद में उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है। परिवादी ने मामले की जांच एसओजी जयपुर से करवाने की मांग भी की है। शिकायत में पूर्व में दर्ज तीन एफआईआर का उल्लेख करते हुए उनके अनुसंधान की मांग की गई है।
परिवादी ने आरोप लगाया कि जमीन के दस्तावेजों पर कथित रूप से फर्जी नोटेरी की मुहर लगाकर दस्तावेज तैयार किए गए। साथ ही, जमीन पर कब्जा करने, धमकी देने और अन्य अनियमितताओं के आरोप भी लगाए गए हैं। शिकायत में एक महिला अधिवक्ता से संबंधित गंभीर आरोपों का भी उल्लेख है।
रिपोर्ट के आधार पर सुजानगढ़ थाने में भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। एफआईआर की जांच एसआई पप्पू राम मीणा को दी गई है। मामले को लेकर केडी चारण का कहना है कि उनके खिलाफ साजिश की गई है। उन पर लगाए गए आरोप झूठे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2444347

