बिसाऊ से गांगियासर तक निकलेगी रायमाता की छठी पैदल यात्रा, 18 से लगेगा तीन दिवसीय मेला
17 अक्टूबर को रवाना होंगे श्रद्धालु, आने-जाने के लिए 6 बसों की व्यवस्था; मंदिर परिसर में 18 से 20 अक्टूबर तक होंगे धार्मिक आयोजन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : बिसाऊ से गांगियासर स्थित प्रसिद्ध रायमाता मंदिर तक छठी पैदल यात्रा 17 अक्टूबर 2026 को निकाली जाएगी। यात्रा का आयोजन बिसाऊ निवासी सुरेश कुमार कनोडिया (डब्बू) की ओर से किया जा रहा है। श्री रायमाता प्रबंध समिति, गांगियासर के अनुसार, यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। इसके बाद 18 से 20 अक्टूबर तक मंदिर परिसर में तीन दिवसीय मेले का आयोजन होगा।
श्रद्धालुओं के लिए 6 बसों की व्यवस्था
पैदल यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आने-जाने हेतु 6 बसों की व्यवस्था की गई है। एनआरएम स्कूल की बसें सुबह 5 बजे गांगियासर स्थित रायमाता मंदिर से बिसाऊ के रामलीला मैदान तक आएंगी। यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था भी रहेगी। यह सेवा एनआरएम स्कूल के निदेशक मुरारीलाल जांगिड़, पुत्र नोरंगलाल जांगिड़ की ओर से की जाएगी। समिति ने श्रद्धालुओं से यात्रा में शामिल होने के लिए पहले से नाम दर्ज करवाने की अपील की है।
18 से 20 अक्टूबर तक भरेगा मेला
रायमाता मंदिर परिसर में 18, 19 और 20 अक्टूबर को तीन दिवसीय मेले का आयोजन होगा। अष्टमी, नवमी और दशमी के अवसर पर आयोजित होने वाले इस धार्मिक मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
पैदल यात्रा के दौरान बिसाऊ से गांगियासर तक माता के जयकारे गूंजेंगे। श्री रायमाता प्रबंध समिति ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पैदल यात्रा और मेले को सफल बनाने तथा रायमाता का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2442768


