[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-उदयपुरवाटी : प्रतिभाओं का सम्मान:उदयपुरवाटी में सर्व समाज की प्रतिभाएं एक मंच पर, आयोजकों ने कहा – इससे बढ़ेगा हौंसला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-उदयपुरवाटी : प्रतिभाओं का सम्मान:उदयपुरवाटी में सर्व समाज की प्रतिभाएं एक मंच पर, आयोजकों ने कहा – इससे बढ़ेगा हौंसला

प्रतिभाओं का सम्मान:उदयपुरवाटी में सर्व समाज की प्रतिभाएं एक मंच पर, आयोजकों ने कहा - इससे बढ़ेगा हौंसला

झुंझुनूं-उदयपुरवाटी : सामाजिक संगठन फुले परिवार संस्थान की ओर से शनिवार की शाम गणपति रिसोर्ट एवं मैरिज गार्डन में एक समारोह का आयोजन कर राजस्थान पुलिस में सब इंस्पेक्टर व नीट परीक्षा में चयनित सर्व समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।

जानकारी के अनुसार नगरपालिका चैयरमेन रामनिवास सैनी की अध्यक्षता में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी लक्ष्मीनारायण बड़ीवाल थे। बतौर विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया, बनवारीलाल मीणा, पूर्व प्रधानाचार्य रामेश्वर लाल माहिच, मास्टर जगदीश कुम्हार, प्रधानाचार्य सुनील सैनी आदि थे।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस सब इंस्पेक्टर पद पर चयनित विजय कुमार सैनी, नीट परीक्षा में सफल होने वाले शुभम राजोरिया इंद्रपुरा, राजबाला मीणा कोट, प्रिया सैनी गुड़ा, इशिता सैनी, विकेश राठी कोट, अमित सैनी, उषा सैनी पौंख, सोनम सैनी चंवरा, शुभम सैनी, कुलदीप सैनी, मयंक सैनी का माला व साफा पहनाकर सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व डीईओ बड़ीवाल ने कहा कि प्रतिभा को तरासने में अभिभावक और शिक्षक की प्रमुख भूमिका होती है। सफलता की दूरी लम्बी होती है, लेकिन परीक्षार्थी रुके नहीं।

चैयरमेन सैनी ने कहा कि सफल होने के लिए सकारात्मक सोच और बड़ा स्वप्न रखें। कार्यक्रम में डॉ राकेश सैनी, व्याख्याता जगदीश प्रसाद सैनी, डॉ वीपी सैनी, रामेश्वर लाल माहिच, बनवारीलाल मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया, डॉ अशोक सैनी आदि ने भी विचार प्रकट किए।

कार्यक्रम के संयोजक एडवोकेट मोतीलाल सैनी व डॉ अशोक सैनी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर डॉ. प्रकाश चंद सैनी, विजय सैनी, रामेश्वर लाल सैनी, सुरेश सैनी, रामावतार सैनी, सांवता राम मीणा, रामस्वरूप सैनी, रामलाल सैनी बागोरा, डॉ शशिकला, प्रभातीलाल मीणा, बंशीलाल सैनी, सहदेव सैनी, सांवर मल सैनी और विद्याधर सैनी आदि मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin