पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 हेतु आरक्षण की लॉटरी बुधवार को
पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 हेतु आरक्षण की लॉटरी बुधवार को
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : पंचायती राज संस्थाओं में आम चुनाव 2026 के संदर्भ में आरक्षण निर्धारण एवं श्रेणीवार आवंटन की कार्यवाही बुधवार, 23 सितंबर, 2026 को सवेरे 10 बजे चूरू जिला परिषद सभागार में आयोजित की जाएगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सोनी ने बताया कि जिला परिषद के वार्ड सदस्यों (एकल निर्वाचन क्षेत्रों) तथा पंचायत समितियों के सदस्यों व प्रधान पदों के आरक्षण निर्धारण एवं श्रेणीवार आवंटन आम चुनाव-2026 के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के आरक्षण हेतु लॉटरी निकालने के लिए कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
उन्होंने बताया कि इस दौरान पंचायती राज संस्थाओं के अंतर्गत जिला परिषद चूरू के समस्त सदस्य निर्वाचन क्षेत्र, जिले की समस्त पंचायत समितियों के प्रधान पद तथा जिले की सिद्धमुख, राजगढ़, चांदगोठी, तारानगर पूर्व, तारानगर पश्चिम (भालेरी) मुख्यालय तारानगर, सरदारशहर, सरदारशहर पूर्व, भानीपुरा, चूरू, चूरू उत्तर (मुख्यालय चूरू), रतनगढ़, सुजानगढ़ व बीदासर आदि पंचायत समितियों के वार्डों के आरक्षण एवं श्रेणीवार आवंटन की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को समुचित निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में 24 सितंबर, 2026 को संबंधित उपखंड अधिकारियों द्वारा ग्राम पंचायतों के लिए सरपंचों और वार्ड पंचों के लिए पदों के आरक्षण व श्रेणीवार आवंटन के लिए लॉटरी निकालने की कार्यवाही की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2394983


