[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

70वीं जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का तीसरा दिन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

70वीं जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का तीसरा दिन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

70वीं जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का तीसरा दिन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक

नवलगढ़ : बेलाबाई एम. मोरारका विद्यामंदिर के इनडोर स्टेडियम में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। प्रतियोगिता में छात्र एवं छात्रा वर्ग के अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने टीम एवं व्यक्तिगत स्पर्धाओं में हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता के मैच सुबह 10 बजे से शुरू हुए। इन मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का परिचय दिया। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

टीम स्पर्धा के 17 वर्षीय छात्र वर्ग में शहीद हवलदार पृथ्वी सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मोहनपुरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। महात्मा गांधी शहीद घनश्याम राजकीय विद्यालय, इंडाली द्वितीय तथा शहीद हवलदार भूप सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पचेरी छोटी तृतीय स्थान पर रहे।

प्रतियोगिता का समापन समारोह 23 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। समारोह में विजेता टीमों एवं खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

Related Articles