पाटन में सचिन पायलट के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर:125 यूनिट रक्त एकत्रित, डोनरों को किया सम्मानित
पाटन में सचिन पायलट के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर:125 यूनिट रक्त एकत्रित, डोनरों को किया सम्मानित
पाटन : पाटन कस्बे में सोमवार को राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर मदन मोहन मैरिज गार्डन में क्षेत्र के युवाओं ने एक रक्तदान शिविर लगाया।
रक्तदाताओं को किया सम्मानित
युवा नेता राजपाल डोई ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें जीवनधारा ब्लड बैंक कोटपूतली ने रक्त संग्रह किया। रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। शाम चार बजे तक शिविर में करीब 125 यूनिट रक्त जमा किया गया।
ये रहे मौजूद
इस दौरान नीमकाथाना विधायक सुरेश मोदी, ब्लॉक कांग्रेस प्रभारी सतीश परमाना, युवा नेता राजपाल डोई, राकेश सराधना, विक्रम फागना, गोपी भड़ाना, पूर्ण जांगिड़, अशोक फागना, पूरण सराधना, महेश डबला, कुलदीप खोरी, रमेश गुर्जर और महेश गुर्जर सहित कई लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2360561


