[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मेहाड़ा गोगाजी धाम मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़:1.31 लाख की इनामी कुश्ती बराबरी पर छूटी, दोनों पहलवानों को 25-25 हजार मिले


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मेहाड़ा गोगाजी धाम मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़:1.31 लाख की इनामी कुश्ती बराबरी पर छूटी, दोनों पहलवानों को 25-25 हजार मिले

मेहाड़ा गोगाजी धाम मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़:1.31 लाख की इनामी कुश्ती बराबरी पर छूटी, दोनों पहलवानों को 25-25 हजार मिले

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के मेहाड़ा स्थित गोगाजी धाम में चल रहे तीन दिवसीय वार्षिक मेले के तीसरे दिन सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने गोगाजी महाराज के दर्शन किए और मेले में खरीदारी की। भीड़ को देखते हुए आयोजन समिति और प्रशासन की ओर से व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया गया।

मेले के दौरान ग्राम पंचायत मेहाड़ा जाटवास की ओर से कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इसमें आसपास के क्षेत्रों से आए पहलवानों ने दांव-पेंच दिखाए। दंगल में 1 लाख 31 हजार रुपए की अंतिम इनामी कुश्ती मुख्य आकर्षण रही।

यह मुकाबला जैलाफ के संजय पहलवान और रोहतक के साहिल नाड़ के बीच हुआ। दोनों पहलवानों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, लेकिन कुश्ती बराबरी पर समाप्त हुई। समिति की ओर से दोनों पहलवानों को 25-25 हजार रुपए देकर सम्मानित किया गया।

विधायक कोष से बनी सड़क का लोकार्पण

मेले के दौरान विधायक धर्मपाल गुर्जर ने मुख्य सड़क से स्टेडियम तक विधायक कोष से बनाई गई नई सड़क का लोकार्पण किया। मेले में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन, मंदिर समिति के कार्यकर्ताओं, स्थानीय स्वयंसेवकों और नवयुवक मंडल के सदस्यों ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और मेले की व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान रखा गया।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर प्रधान मनीषा गुर्जर, मदनलाल गुर्जर, होशियार सिंह चौधरी, प्रकाश चंद अवाना, रोहताश मनकड़ा, राजेश बबलू अवाना, प्रभु राजौता, सतीश खारड़िया, शंकरलाल, छोटेलाल पहलवान, चुन्नीलाल, विक्रम स्वामी, बिजनेस और कृष्ण सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Related Articles