[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी के पपुरना में राजपूत एकता समारोह:नरदेव सिंह की स्मृति में हुआ आयोजन, समाज के लिए एकजुटता का आह्वान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी के पपुरना में राजपूत एकता समारोह:नरदेव सिंह की स्मृति में हुआ आयोजन, समाज के लिए एकजुटता का आह्वान

खेतड़ी के पपुरना में राजपूत एकता समारोह:नरदेव सिंह की स्मृति में हुआ आयोजन, समाज के लिए एकजुटता का आह्वान

खेतड़ी : खेतड़ी के पपुरना गांव में सोमवार को केसरियामय राजपूत एकता समारोह हुआ। यह समारोह शाकंभरी माता मंदिर परिसर में निर्वाण वंश के संस्थापक नरदेव सिंह की याद में हुा। इसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए और समाज के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया गया।

नरदेव सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किसान नेता ठाकुर पूर्ण सिंह थे। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराणा ने इसकी अध्यक्षता की। अतिथियों ने नरदेव सिंह की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने समाज की प्रगति के लिए आपसी भाईचारा, एकता और सहयोग को जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को अपने मतभेद भुलाकर सामाजिक हितों के लिए एकजुट होकर काम करना चाहिए।

मुख्य अतिथि ठाकुर पूर्ण सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि युवा समाज की शक्ति हैं। उन्हें अच्छी शिक्षा और सही मार्गदर्शन देना समाज की जिम्मेदारी है। युवाओं को शिक्षा, संस्कार और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने समाज के विकास में हर व्यक्ति की भागीदारी को जरूरी बताया। सक्षम लोगों से शिक्षा, रोजगार और अन्य सामाजिक क्षेत्रों में जरूरतमंद परिवारों की मदद करने की अपील की गई। युवाओं से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहने का भी आह्वान किया गया।

इस मौके पर समाज के लोगों ने नरदेव सिंह के जीवन और उनके योगदान को याद किया। उन्होंने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। समारोह में राजपूत समाज की एकता, शिक्षा और सामाजिक उत्थान जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों और समाज के खास लोगों का स्वागत भी किया गया।

इस अवसर पर मनोहर सिंह घोड़िवारा, करणी सेना जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह फौजी, पूर्व सरपंच फतेहसिंह शेखावत, मोहन सिंह निर्वाण, भागीरथ सिंह निर्वाण, हरिओम सिंह उसरिया, घनश्याम सिंह, राजेंद्र सिंह हरड़िया, जयपाल सिंह, पूर्व सरपंच वीर सिंह, मदन सिंह, सुरेश सिंह, नरेश सिंह, राजेश सिंह, अनिल सिंह और संदीप सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।

Related Articles