नगर निकाय अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव के लिए रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त
नगर निकाय अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव के लिए रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत चूरू जिले के 11 नगरीय निकायों में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिए रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर अभिषेक सुराणा ने राजस्थान नगरपालिका निर्वाचन अधिनियम के तहत आदेश जारी किए हैं। अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव 21 और 22 सितंबर को होंगे।
आदेश के अनुसार चूरू नगर परिषद के लिए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को रिटर्निंग अधिकारी तथा चूरू उपखंड अधिकारी को सहायक रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है। सरदारशहर में उपखंड अधिकारी व तहसीलदार, सुजानगढ़ में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट व तहसीलदार तथा राजगढ़ में उपखंड अधिकारी व तहसीलदार को जिम्मेदारी दी गई है।
इसी प्रकार तारानगर में उपखंड अधिकारी व सीबीईओ, साहवा में तारानगर तहसीलदार व साहवा नायब तहसीलदार, रतननगर में चूरू तहसीलदार व जिला निर्वाचन कार्यालय के नायब तहसीलदार, तथा रतनगढ़ में उपखंड अधिकारी व तहसीलदार को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है।
राजलदेसर में तहसीलदार व नायब तहसीलदार, छापर में सुजानगढ़ उपखंड अधिकारी व उप पंजीयक तथा बीदासर में उपखंड अधिकारी व तहसीलदार को रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2360452


