घर-घर संपर्क कर मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करें
घर-घर संपर्क कर मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करें
सीकर : निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी भावेश धनवंत के निर्देश पर महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से शहरी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए स्वीप कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सीडीपीओ हरिकृष्ण ने कार्यकर्ताओं को आगामी निकाय चुनाव में अधिकाधिक मतदान के लिए मतदाताओं को प्रेरित करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर संपर्क कर मतदाताओं को मतदान के महत्व की जानकारी दें और प्रत्येक पात्र मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें।
स्वीप समन्वयक सुरेश कुमार भास्कर ने कार्यकर्ताओं को जागरूक मतदाता की शपथ दिलाई। उन्होंने शपथ के अनुरूप घर-घर जाकर मतदाताओं को जागरूक करने और मतदान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2360452


