[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा प्रत्याशी पर पुराना मुकदमा छुपाने का आरोप:FIR-कोर्ट दस्तावेज किए पेश; पति ने कहा- केस की कोई जानकारी नहीं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भाजपा प्रत्याशी पर पुराना मुकदमा छुपाने का आरोप:FIR-कोर्ट दस्तावेज किए पेश; पति ने कहा- केस की कोई जानकारी नहीं

भाजपा प्रत्याशी पर पुराना मुकदमा छुपाने का आरोप:FIR-कोर्ट दस्तावेज किए पेश; पति ने कहा- केस की कोई जानकारी नहीं

झुंझुनूं : नगर निकाय चुनाव के बीच झुंझुनूं नगर परिषद के वार्ड संख्या 8 में नया राजनीतिक विवाद सामने आया है। पूर्व कांग्रेस ब्लॉक महामंत्री रामस्वरूप गजराज ने शनिवार को वार्ड 8 से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सुमन पूनिया पर लंबित आपराधिक मामला छुपाने के आरोप लगाए हैं। रामस्वरूप गजराज ने जिला निर्वाचन अधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कर नामांकन निरस्त करने की मांग की है।

FIR की कॉली, कोर्ट के कागज पेश किए

रामस्वरूप गजराज ने एफआईआर की कॉपी और कोर्ट से जुड़े दस्तावेज मीडिया के सामने पेश किए। उन्होंने दावा किया कि भाजपा प्रत्याशी सुमन पूनिया के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज है। फिर भी नामांकन पत्र के शपथ पत्र में इसका जिक्र नहीं किया।

राशन के गेहूं- केरोसिन गबन का मामला

रामस्वरूप गजराज ने कहा- साल 2017 में बीपीएल और अंत्योदय योजना के राशन में गड़बड़ी से जुड़ा मामला है। एफआईआर संख्या 0366/2017 कोतवाली थाना झुंझुनूं में दर्ज हुई थी। इसमें 122 क्विंटल गेहूं और 2033 लीटर केरोसिन तेल के कथित गबन और कालाबाजारी का आरोप लगा था।

उन्होंने बताया- इस मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम (ईसी एक्ट) की धारा 3/7 तथा भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 120-बी के तहत मामला दर्ज है। गजराज के अनुसार प्रकरण वर्तमान में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) न्यायालय झुंझुनूं में विचाराधीन है तथा अगली सुनवाई 4 नवंबर 2026 को निर्धारित है।

चुनाव आयोग और जनता को गुमराह करने का आरोप

रामस्वरूप गजराज ने कहा- नामांकन पत्र भरते समय अभ्यर्थी को अपने विरुद्ध लंबित सभी आपराधिक मामलों का उल्लेख करना होता है। यदि किसी लंबित मामले का विवरण शपथ पत्र में नहीं दिया गया है तो यह चुनाव आयोग के नियमों का उल्लंघन है। चुनाव आयोग के साथ-साथ वार्ड की जनता को भी गुमराह किया गया है। जो लोग गरीबों के हक के गेहूं और केरोसिन से जुड़े मामले में आरोपी हैं, उन्हें चुनाव लड़ने का नैतिक अधिकार नहीं है। जिला निर्वाचन अधिकारी पूरे मामले की जांच कर नामांकन रद्द करें।

प्रत्याशी के पति ने आरोप किए खारिज

भाजपा प्रत्याशी सुमन पूनिया के पति कुलदीप पूनिया ने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। वे बोले- मुझे ऐसे किसी मुकदमे की कोई जानकारी नहीं है। न कभी पुलिस का नोटिस मिला। न ही पत्नी राशन डीलर रही हैं। चुनाव प्रक्रिया के तहत पुलिस वेरिफिकेशन भी हो रहा है और चरित्र प्रमाण पत्र भी जारी किया गया है। उन्होंने कहा- चुनाव होने के बाद मैं आरोप लगाने वालों के खिलाफ मानहानि का दावा करूंगा।

Related Articles