[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नगर निकाय चुनाव: 4 शस्त्र लाइसेंसधारियों को हथियार जमा कराने से छूट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

नगर निकाय चुनाव: 4 शस्त्र लाइसेंसधारियों को हथियार जमा कराने से छूट

जिला स्तरीय स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में लिया गया निर्णय

सीकर : नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के मद्देनजर कानून व्यवस्था और लोकशांति बनाए रखने के लिए शस्त्र लाइसेंसधारियों के हथियार थानों में जमा कराने से छूट संबंधी आवेदनों पर जिला स्तरीय स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई। बैठक जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट आशीष मोदी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक में चुनाव के दौरान हथियार जमा कराने से छूट मांगने वाले आवेदनों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। समिति ने सर्वसम्मति से चार आवेदकों को हथियार जमा कराने से छूट देने का निर्णय लिया।

छूट पाने वालों में मोहित थोरी निवासी खुड़ी, फतेहपुर, शिवप्रसाद सोनी निवासी आनंदनगर, फतेहपुर रोड सीकर, विवेक सोनी निवासी आनंदनगर, फतेहपुर रोड सीकर और सुभाष चंद बुगालिया निवासी भगत सिंह कॉलोनी, नवलगढ़ रोड सीकर शामिल हैं।

बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नुनावत, अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट शहर भावना शर्मा, उप निदेशक अभियोजन विभाग दिलावर सिंह सहित स्क्रीनिंग कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker